dharma sangrah

Sun Transit in Kumbh : क्या होगा जब सूर्य जाएंगे कुंभ राशि में, हलचल होगी आपकी जिंदगी में

Updated: बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (14:32 IST)
Sun Transit In Aquarius
सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही किस राशि पर कैसा होगा असर.... 
 
सूर्य देव 12 फरवरी 2021  अपने पुत्र शनि की दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। यह एक वायु तत्व की राशि है। इस प्रकार एक अग्नि तत्त्व प्रधान सूर्य का प्रवेश वायु तत्व प्रधान राशि में होगा। 
 
मेष राशि-
सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। इस परिवर्तन से मेष राशि के जातकों की आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और लाभ के कई मार्ग खुलेंगे। आपको शासन और प्रशासन दोनों का सहयोग मिलता नजर आ रहा है। 
 
वृषभ राशि-
सूर्य के इस राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में असीमित अधिकार मिल सकते हैं। आपको मान सम्मान के साथ साथ कार्य क्षेत्र में लोगों पर नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। 
 
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों को सूर्य के इस राशि परिवर्तन की वजह से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपको धन और धान्य का लाभ होगा और कार्यों में सफलता के चलते आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। 
 
कर्क राशि-
कर्क राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के जातकों को अपने पिता की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। इसके अलावा आपका कोई पुराना राज बाहर आ सकता है।  जिसका असर आपकी छवि पर पड़ सकता है। सतर्क रहें। 
 
सिंह राशि-
सूर्य के राशि परिवर्तन का असर मुख्य रूप से सिंह राशि के स्वास्थ्य, व्यक्तित्व और दांपत्य जीवन पर पड़ सकता है। पहले के मुकाबले खुद को ज्यादा चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे और पुरानी किसी स्वास्थ्य समस्या से आपको निजात मिलेगी।
 
कन्या राशि-
कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी तो कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अपनी सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। 
 
तुला राशि-
सूर्य के राशि परिवर्तन करने से तुला राशि को शासन पक्ष से लाभ मिल सकता है। प्रेम के मामले में यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। छोटी सी बात आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। 
 
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के जातकों के भीतर इस समय अहम की भावना आ सकती है। समय कार्यक्षेत्र के लिहाज से बेहतर है। आप अपने कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे। जिसकी वजह से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। 
 
धनु राशि-
आपके भाग्य में बढ़ोतरी होगी और भाग्य की कृपा से आपके सभी रूके हुए काम बनेंगे। आपको इस समय लाभ मिलने के साथ समाज में अच्छा मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। 
 
मकर राशि-
मकर राशि के लिए इस राशि परिवर्तन की वजह से अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस दौरान किसी प्रकार का मुआवजा भी मिल सकता है, जिससे आपको अचानक से अधिक धन की उपलब्धता हो सकती है। 
 
कुंभ राशि-
सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कुंभ राशि के जातकों के व्यक्तित्व में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुंभ राशि के जातक इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखें।
 
मीन राशि-
मीन राशि के जातकों को इस दौरान अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। लेकिन नौकरी के लिए किए गए सभी प्रयासों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी।  
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Pola Amavasya 2026: पिठोरी अमावस्या 2026: संकट दूर करने के 5 अचूक उपाय

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

शनि-केतु का षडाष्टक योग: 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

07 September Birthday: आपको 07 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख