dharma sangrah

सोमवार के दिन कर लें ये 5 उपाय, हो जाएंगे मालामाल

Updated: शनिवार, 11 जून 2022 (12:43 IST)
सोमवार का दिन शिवजी और चंद्रदेव का दिन है। हिन्दू धर्म के अनुसार सोमवार को सप्ताह का दूसरा दिन माना जाता है। इस दिन शिवजी की पूजा करने के प्रचलन है। आओ जानते हैं कि सोमवार को कौनसे 5 उपाय करने से हो जाएंगे आप मालामाल।
 
1. चंद्रदोष करें दूर : रविवार को कच्चा दूध अपने सिरहाने रखकर सोएं एवं सोमवार को प्रात: उसे बबूल के वृक्ष पर चढ़ा दें। ऐसे करने से चंद्रदोष तो दूर होगा ही साथ ही धन के मार्ग में आ रही रुकावट भी दूर होगी। चन्द्रमा कष्ट दे रहा हो तो रात को दूध या पानी से भरा बर्तन सिरहाने रखकर सो जाएं और सुबह पीपल के पेड़ में डाल दें। 
 
2. करें निवेश : सोमवार को निवेश करना अच्छा माना गया है। यदि आप निवेश में लाभ कमाना चाहते हैं तो इस दिन शिवजी की पूजा करने के बाद निवेश करें। यदि आप सोना, चांदी या शेयर में निवेश करने की सोच रहे हैं तो सोमवार को चुनें।
 
3. सफेद वस्त्र : इस दिन श्वेत वस्त्रों का प्रयोग करना चाहिए जिससे शुभता प्रदान होती है। श्‍वेत वस्‍त्र को मां लक्ष्मी का वस्त्र भी माना जाता है।
 
4. व्यापार : इस दिन दूध से जुड़े व्यापार, कृषि कार्य या लेखन कार्य का शुभारंभ करना उचित है। इससे व्यापार में सफलता मिलेगी और आपकी आमदानी बढ़ेगी। 
 
5. कुल देवता की पूजा : यदि आपको मानसिक, शारीरिक या आर्थिक कष्ट हो तो इस दिन विधिवत रूप से कुलदेवता की पूजा करें। चावल का दान करें। सफेद गाय को चारा खिलाएं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

29 August Birthday: आपको 29 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख