shradh paksha
✕

Somvati Amavasya 2021: सोमवती अमावस्या पर करें ये 10 उपाय, मिलेगी संकटों से निजात

Updated: सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (06:26 IST)
इस बार 6 सितंबर 2021 को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की सोमवती अमावस्‍या है। यह अमावस्या सोमवार को आने के कारण हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु कामना के लिए व्रत रखने का विधान है। सोमवार के दिन यह अमावस्या पड़ने के कारण ही इसे सोमवती अमावस्या कहते है। इस बार अमावस्या तिथि का प्रारंभ 6 सितंबर 2021 शाम 07:40 मिनट से शुरू होकर 7 सितंबर, मंगलवार शाम 06:23 मिनट तक रहेगा।
 
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है और शिव जी का पूजन करने के लिए यह दिन खास माना जाता है। इसलिए सोमवती अमावस्या पर शिव जी की आराधना, पूजन-अर्चना उन्हीं को समर्पित होती है। पुराणों के अनुसार सोमवती अमावस्या पर स्नान-दान करने की परंपरा है, परंतु जो लोग गंगा स्नान करने नहीं जा पाते, वे किसी भी नदी या सरोवर तट आदि में स्नान कर सकते हैं। 
 
आजमाएं ये खास उपाय- 
 
1. जिन लोगों की पत्रिका में चंद्रमा कमजोर है, वह जातक गाय को दही और चावल खिलाएं तो उन्हें मानसिक शांति प्राप्त होगी।
 
2. महाभारत काल से ही पितृ विसर्जन की अमावस्या, विशेषकर सोमवती अमावस्या पर तीर्थस्थलों पर पिंडदान करने का विशेष महत्व है।
 
3. सोमवती अमावस्या के दिन 108 बार तुलसी परिक्रमा करें।
 
4. सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य नारायण को जल देने से दरिद्रता दूर होती है।
 
5. ऐसा माना गया है कि पीपल के मूल में भगवान विष्णु, तने में शिवजी तथा अग्रभाग में ब्रह्माजी का निवास होता है। अत: इस दिन पीपल के पूजन से सौभाग्य की वृद्धि होती है।
 
6. सोमवती अमावस्या के दिन पीपल की परिक्रमा करने का विधान है। उसके बाद गरीबों को भोजन कराया जाता हैं।
 
7. पर्यावरण को सम्मान देने के लिए भी सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने का विधान माना गया है।
 
8. इसके साथ ही इस दिन माता पार्वती, माता लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ होता है।
 
9. इस दिन पीपल की 7 परिक्रमा करने की मान्यता है। अत: यह उपाय आज के दिन अवश्य करें। 
 
10. सोमवती अमावस्या के दिन की पितरों को जल देने से उन्हें तृप्ति मिलती है। इस दिन पितृ तर्पण करने से जीवन की नकारात्मकता दूर होकर जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।  

ALSO READ: Muhurat September 2021: इस सप्ताह कब आएंगे खास व्रत और त्योहार, पढ़ें विशिष्ट मुहूर्त


Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 13 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

नवपंचम और षडाष्टक योग से पलटेगी 5 राशियों की किस्मत, मिल सकते हैं बड़े लाभ

अगला लेख