Hanuman Chalisa

कुंडली के कौन से योग उड़ा देते हैं नींद, पढ़ें ज्योतिषीय जानकारी..

Updated: शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (11:09 IST)
सुखपूर्वक अच्छी व गहरी नींद स्वयं में एक वरदान के सदृश्य होती है। लेकिन ऐसी निद्रा का सुख हर किसी मनुष्य के भाग्य में नहीं होता है।

नींद न आने के कई कारण होते हैं जिनमें जीवन की उलझनों व परेशानियों से लेकर कई चिकित्सकीय कारण भी होते हैं। किंतु कई व्यक्तियों को इन कारणों के इतर भी अनिद्रा की शिकायत रहती है। ज्योतिष शास्त्र में अनिद्रा रोग के योगों का उल्लेख मिलता है।
 
आइए जानते हैं कि वे कौन से योग व ग्रह स्थितियां होती हैं, जो जातक की नींद उड़ा देते हैं अर्थात जिनके जन्म पत्रिका में होने मात्र से जातक अनिद्रा का शिकार होता है।
 
-जन्म पत्रिका के 12वें भाव एवं द्वादशेश से निद्रा व शैया सुख का विचार किया जाता है। यदि जन्म पत्रिका के 12वें भाव में क्रूर ग्रह जैसे शनि, राहु व केतु स्थित हों या द्वादश भाव पर इन ग्रहों का प्रभाव हो एवं 12वें भाव के अधिपति पर भी इन क्रूर ग्रहों का प्रभाव हो तो जातक अनिद्रा रोग का शिकार होता है।
 
-12वें भाव पर राहु के प्रभाव से जातक अल्पनिद्रा वाला होता है।
 
-यदि लग्न पर राहु, केतु व शनि का प्रभाव हो एवं द्वादशेश अशुभ भावों में स्थित हो या नीच राशिस्थ हो तब भी जातक सुखपूर्वक नींद नहीं ले पाता है।
-यदि द्वादशेश द्वादश भाव में स्थित हो एवं उस पर किसी क्रूर ग्रह का प्रभाव न हो तो ऐसी ग्रह स्थिति में जातक सुखपूर्वक अच्छी नींद लेता है।
 
-यदि 12वें भाव का अधिपति स्वराशिस्थ होकर 12वें भाव में स्थित हो और उस पर शुभ ग्रहों का प्रभाव अधिक हो तो जातक अधिक सोने वाला होता है।
 
-ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

ALSO READ: कुंडली के कौन से योग ले जाते हैं डिप्रेशन में, जानिए
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख