Hanuman Chalisa

Shukra Tara Ast : 14 फरवरी 2021 को शुक्र का तारा अस्त

Updated: रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (17:00 IST)
हमारे सनातन धर्म में प्रत्येक कार्य के लिए एक अभीष्ट मुहूर्त निर्धारित है। वहीं कुछ अवधि ऐसी भी होती है जब शुभकार्य के मुहूर्त का निषेध होता है। इस अवधि में सभी शुभ कार्य जैसे विवाह,मुंडन,सगाई,गृहारंभ व गृहप्रवेश के साथ व्रतारंभ एवं व्रतउद्यापन आदि वर्जित रहते हैं। शुभ एवं मांगलिक मुहूर्त के निर्धारण में शुक्र के तारे का उदित स्वरूप में होना बहुत आवश्यक है। शुक्र के तारे के अस्त होने पर किसी भी प्रकार के शुभ एवं मांगलिक कार्यों के मुहूर्त नहीं बनते। आइए जानते हैं वर्ष 2021 में किस अवधि में शुक्र का तारा अस्त स्वरूप में रहेगा-
 
शुक्र के तारे की अस्तोदय अवधि-
 
-फरवरी संवत् 2077 माघ शुक्ल तृतीया दिन रविवार दिनांक 14 फरवरी 2021 को तृतीया को शुक्र का तारा पूर्व दिशा में अस्त हो गया है जो संवत् 2078 चैत्र शुक्ल षष्ठी दिनांक 18 अप्रैल 2021 दिन रविवार को उदित होगा।
 
विवाह मुहूर्त में है शुक्र की महत्वपूर्ण भूमिका-
 
हमारे शास्त्रों में विवाह हेतु शुद्ध मुहूर्त के चयन व निर्धारण में शुक्र को अति-महत्वपूर्ण माना गया है। शुक्र को नैसर्गिक भोग-विलास व दाम्पत्य का कारक माना गया है। यदि विवाह वाले दिन शुक्र का तारा अस्त हो तो शास्त्रानुसार विवाह करना वर्जित माना जाता है।
 
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
Guru Tara Ast : 17 जनवरी को होगा गुरु का तारा अस्त, कैसे होंगे शुभ काम?
इस वर्ष किस अवधि में होगा गुरु एवं शुक्र तारा अस्त, जानिए

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

16 August Birthday: आपको 16 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 17 से 23 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

15 August Birthday: आपको 15 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख