sundarkand

प्रदोष : जौ, गेहूं और चावल से बने शिवलिंग की पूजा करने के 5 फायदे

Updated: शुक्रवार, 10 जून 2022 (17:40 IST)
शिवपुराण अनुसार भगवान विष्णु ने पूरे जगत के सुख और कामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान विश्वकर्मा को अलग-अलग तरह के शिवलिंग बनाकर देवताओं को देने की आज्ञा दी। विश्वकर्मा ने अलग-अलग पदार्थो, धातु व रत्नों से शिवलिंग बनाए। जैसे पारद, मिश्री, जौं चावल, भस्म, गुड़, फल फूल, स्वर्ण रजत, बिबर मिट्टी, दही, मक्खन, हीरे, मोती, मणि, मूंगा, नाग, पार्थिव, तांबा, इंद्रनील, पुखराज, पद्मराग, पीतल, लहसुनिया, रत्न, चंदन, स्फटिक आदि से शिवलिंग बनाए गए।
 
 
सभी शिवलिंग के नाम भी अलग-अलग दिए गए और सभी का प्रभाव भी अलग-अलग बताया गया। शिवलिंग बनाने के बाद सभी की श्रेणियां भी रखी गई। जैसे, देवलिंग, असुरलिंग, अर्शलिंग, पुराणलिंग, मनुष्यलिंग, स्वयंभूलिंग। आओ जानते हैं कि जौं और चावल से बने शिवलिंग की पूजा करने के क्या लाभ हैं।
 
जौ, गेहूं और चावल से बने शिवलिंग:- 
1. इस शिवलिंग का पूजन पारिवारिक समृद्धि के लिए होता हैं।
 
2. जो दम्पति संतानसुख से वंचित हैं उन्हें इस शिवलिंग की पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती हैं।
 
3. इस शिवलिंग की पूजा करने से दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होती है। पति-पत्नी के बीच के मनमुटाव भी समाप्त हो जाते हैं।
 
4. इससे घर में सुख और शांति बनी रहती है।
 
5. इसे घर में धन और समृद्धि बनी रहती है।
 
जौं, गेहूं, चावल तीनों का एक समान भाग में मिश्रण कर आटे के बने शिवलिंग कि पूजा से परिवार में सुख-समृद्धि एवं संतान का लाभ होकर रोग से रक्षा होती हैं।
 
उपरोक्त पदार्थ से बने शिवलिंग को यवगोधूमशालिजलिंग कहते हैं, जिसे श्रीपुष्टि और पुत्रलाभ के लिए पूजते हैं। इस तरह से बने शिवलिंग की कम से कम 11 सोमवार को या श्रावण सोमवार में सभी दिन पूजा करने से अवश्य की पुत्रलाभ प्राप्त होता है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 सितंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान

11 सितंबर से बनेगा शनि-चंद्रमा का विषयोग: इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें अपनी राशि का हाल

09 September Birthday: आपको 09 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (09 सितंबर, 2026)

अगला लेख