Hanuman Chalisa
✕

पापमोचनी एकादशी 2023 पर शनिदेव के 10 उपाय देंगे मनचाही खुशी

Updated: शुक्रवार, 17 मार्च 2023 (13:27 IST)
वर्ष 2023 में 18 मार्च, दिन शनिवार को पापमोचनी एकादशी मनाई जा रही है। अत: इस दिन श्रीहरि विष्णु के पूजन के साथ-साथ शनिदेव की प्रसन्नता के उपाय करके जीवन में मनचाही खुशी को पा सकते है।

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि के अशुभ प्रभाव मिल रहे हो या किसी रोग से पीड़ित हो अथवा शनि की ढैया या साढ़ेसाती से परेशान है तो एकादशी के दिन शनिदेव के निम्न उपाय आजमाकर समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। 
 
आइए जानते हैं यहां 10 खास उपाय-
 
1. शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए बंदरों को भुने चने खिलाएं तथा मीठी रोटी पर तेल लगाकर काले कुत्ते को खाने को दें या काले कुत्ते को भोजन कराएं।
 
2. यदि शनि की अशुभ दशा चल रही हो तो शनिवार तथा एकादशी के दिन मांस-मदिरा का सेवन न करें।
 
3. शनिवार के दिन काला धागा लेकर उसे माला की तरह गले में पहनें।
 
4. पापमोचनी एकादशी के दिन शमी के पौधे के पास आटे का दीपक जलाएं, दीया जलाते समय उसमें कपूर और हल्दी डालें। 
 
5. शनिवार को सूर्योदय से पूर्व वट-पीपल के वृक्ष पर कच्चा दूध अर्पित करके कड़वे तेल का दीया जलाएं। 
 
6. शनि के दुष्प्रभाव दूर करने के लिए शनिवार के दिन काली गाय की सेवा करें, पहली रोटी गौ माता को खिलाएं। 
 
7. इस दिन श्री विष्‍णु के खास मंत्र तथा शनि के मंत्र और शनि स्तोत्र का पाठ करें। 
 
8. यदि साढ़ेसाती से परेशान हैं तो शनिवार के दिन आने वाली एकादशी के दिन अंधेरा होने के बाद पीपल वृक्ष पर मीठा जल अर्पित करके सरसों के तेल का दीया और अगरबत्ती लगाएं और वहीं बैठकर हनुमान चालीसा तथा शनि चालीसा का पाठ करके पीपल की 7 परिक्रमा करें।
 
9. शनिवार के दिन कांसे के कटोरे को सरसों के तेल से भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर छाया दान करें। 
 
10. पापमोचनी एकादशी के दिन प्रात: मीठा दूध पीपल वृक्ष की जड़ में चढ़ाएं तथा तेल का दीपक लेकर पश्चिम की ओर बत्ती करके लगाएं और मंत्र- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' पढ़ते हुए प्रत्येक परिक्रमा पर 1-1 दाना मीठी नुक्ती चढ़ाएं। कम से कम ग्यारह परिक्रमा करके तत्पश्चात शनि देवता से कृपा प्राप्ति की प्रार्थना करें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Ekadashi Vishnu Worship

ALSO READ: पापमोचिनी एकादशी का धार्मिक महत्व क्या है? कैसे करें व्रत?


 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Annual Numerology 2027 : मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जीवन में आएंगे कौनसे बदलाव? जानिए अंक भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 3 वालों को नए अवसर मिलेंगे या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

Weekly Horoscope: 2 से 8 नवंबर 2026 का राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें अपना भविष्यफल

Numerology Horoscope: 2 से 8 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख