Daily Horoscope
✕

शनि-जयंती पर अपनी राशि अनुसार ही करें दान-पूजन-आराधना

Updated: सोमवार, 14 मई 2018 (15:34 IST)
ज्येष्ठ अमावस्या 15 मई 2018 मंगलवार को शनि-जयंती है। इस दिन भगवान शनि का पूजन करने से जातक की सारी परेशानी दूर हो जाती है। शनि की साढ़ेसाती जिन लोगों को चल रही है उन जातकों को शनि जयंती के दिन अवश्य शनिदेव की पूजन-अर्चना करना चाहिए एवं शनि का दान करना चाहिए।
 
जानिए शनि देव कौन है एवं उनका क्या स्वभाव है- 
 
शनि देव भगवान सूर्य के पुत्र है, शनि मकर राशि एवं कुंभ राशि के स्वामी है, ग्रहों में बुध और शुक्र इनके मित्र है, सूर्य,चन्द्र और मंगल शत्रु है एवं गुरु से इनका समभाव है।
 
कुंडली में तीसरे, छठवें और ग्यारहवें में हो तो जातक को अतिश्रेष्ठ फल देते हैं, कुंडली के अन्य किसी भी भाव में हो, तो शनि शुभ फल नहीं देते।

ALSO READ: शनि जयंती पर यह 6 मंत्रोच्चार, खोलेंगे सफलता के सुनहरे द्वार
 
शनि देव की राशि अनुसार करें आराधना : -
 
मेष- मेष राशि वाले काला-तिल एवं तेल दान करें एवं इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र- ॐ खां खीं खूं स:मन्दाय स्वाहा: का जाप करें।
 
वृषभ- वृषभ राशि वाले शनि जयंती के दिन कंबल का दान करें एवं शनि चालीसा का पाठ करें।
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले काले कपड़े का दान किसी गरीब को करें एवं इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र- ॐ शं शनैश्चराय नम: 

ALSO READ: बस इन 8 छोटी-छोटी बातों का रखेंगे ध्यान, तो शनि देंगे मनचाहा वरदान
 
कर्क- कर्क राशि वाले तेल, तिल, उड़द एवं काले फूल का दान दें एवं इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र- ॐ मन्दचेष्टाय नम:
 
सिंह- सिंह राशि वाले नीलम का दान करें एवं इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र- ॐ वरेण्याय नम:
 
कन्या- कन्या राशि वाले किसी गरीब को जूते या चप्पल का दान करें एवं इस मंत्र का दान करें।
मंत्र- ॐ छाया-पुत्राय नम: 
 
तुला- तुला राशि वाले काला-वस्त्र और तेल का दान दें एवं इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र- ॐ शर्वाय नम:
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले लोहे का दान करें एवं इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र- ॐ सर्वेशाय नम:
 
धनु- धनु राशि वाले शनि का अभिषेक कराएं एवं इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र- ॐ सर्वाभीष्ट-प्रदायिने नम:

ALSO READ: शनि देव की दृष्टि क्यों नहीं है शुभ, किसने दिया उन्हें शाप..
 
मकर- मकर राशि वाले गाय का दान करें, यदि गाय का दान नहीं कर सकते तो चांदी की गाय का दान करें एवं शनि चालीसा का पाठ करें।
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले स्वर्ण का दान करें एवं इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र- ॐ सुन्दराय नम:
 
मीन- मीन राशि वाले रुद्र के 8वें अध्याय से शनि का अभिषेक करें एवं स्वयं इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र- ॐ सौम्याय नम: 
ALSO READ: शनैश्चर जयंती 15 मई को, जानिए इस दिन कैसे प्रसन्न करें शनिदेव को

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

घर में कहां रखें मनी प्लांट? जानिए वास्तु का सही नियम

अगला लेख