dharma sangrah
✕

Astrology : इन 3 राशियों पर नहीं होता है शनि की ढैया, साढ़ेसाती और महादशा का बुरा प्रभाव

Updated: शनिवार, 20 मई 2023 (11:24 IST)
Shani ki rashi : ज्योतिष मान्यता के अनुसार यूं तो 5 ऐसी राशियां हैं जिन पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है परंतु इनमें से 3 राशियां ऐसी है जिन पर शनि की शनि की ढैया, साढ़ेसाती और महादशा का बुरा प्रभाव तब तक नहीं होता जब तक की जातक धर्मपरायण बना हुआ है। आओ जानते हैं कि शनि की वे तीन राशियां कौनसी हैं।
 
शनि की कृपा प्राप्त 5 राशियां : 1.वृषभ, 2.कर्क, 3.तुला, 4.मकर और 5.कुंभ।
 
शनि की महादशा, साढ़ेसाती, ढैया का प्रभाव नहीं होता है इन 3 राशियों पर:
 
1. तुला राशि: शनिदेव शुक्र की राशि तुला राशि में उच्चे के होते हैं। इसलिए शनिदेव तुला के जातकों को अधिक कष्ट नहीं देते हैं। तुला राशि के लोग मेहनती, ईमानदार और प्रतिभावान होते हैं। तुला पर शुक्र के साथ ही शनिदेव की कृपा भी बनी रहती है। यदि ये लोग किसी से छल कपट न रखें तो जीवन में संघर्ष करने की इन्हें कोई जरूरत नहीं। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा।
ALSO READ: Shani Jayanti 2023 : लाल किताब के अनुसार जानिए शनिदेव को
2. मकर राशि: मकर राशि शनि की खुद की राशि है। इसीलिए शनिदेव की मकर राशि वालों पर कृपा बनी रहती है। इन लोगों के सामने अवसरों की भरमार रहती है। भाग्य का पूरा साथ मिलता है। ये आसानी से हार नहीं मानते हैं और जीवन में हर क्षेत्र में सफल होते हैं। मकर राशि के जातकों को शनि देव का प्रकोप जल्दी से प्रभावित नहीं करता है।
ALSO READ: शनिदेव के प्रकोप से बचने के 5 अचूक उपाय
3. कुंभ राशि: कुंभ राशि शनिदेव की खुद की राशि होने के साथ ही मूल त्रिकोण राशि भी है। इस राशि के लोग न्यायप्रिय और नेतृत्व में अग्रिण होते हैं। धैर्य और ईमानदारी के साथ ये संकट से निपटना भी जानते हैं। इन्हें कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। इस राशि के जातकों पर शनि के अशुभ प्रभाव ज्यादा असर नहीं होता है। शनिदेव की इन पर हमेशा कृपा बनी रहती है।
 
कुंडली के भाव : इसी के साथ ही जिन जातकों की कुंडली में शनि 3रे, 6ठे, 8वें और 12वें भाव में उच्च अवस्था में मौजूद होते हैं, तो ऐसे जातकों को भी शनि महादशा, साढ़ेसाती या ढैया प्रभावित नहीं करती है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा बलवान है तो ब भी शनि का नकारात्मक प्रभाव जातक पर नहीं होता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

दिवाली के पहले खरीदारी का पुष्‍य नक्षत्र कब से कब तक रहेगा, करें 4 उपाय- माता लक्ष्मी की मिलेगी कृपा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का सिंह राशि में महागोचर बदलेगा 12 राशियों की किस्मत? जानिए अपना राशिफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 2 के लिए खास रहेगा नया साल, जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल

30 October Birthday: आपको 30 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख