dharma sangrah

शनिदेव को खुश करना है तो 15 मई को आजमाएं ये 11 उपाय...

Updated: सोमवार, 14 मई 2018 (14:11 IST)
* सर्वार्थ सिद्धि योग में शनि जयंती, शनि कृपा चाहिए तो करें ये उपाय 
 
इस वर्ष 15 मई 2018, मंगलवार को ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत तथा शनि जयंती रहेगी। इस बार मंगलवार के दिन भरणी नक्षत्र, शोभन योग, चतुष्पाद करण तथा मेष राशि के चन्द्रमा की साक्षी में आने वाली अमावस्या को शनि जयंती भी है।
 
मंगलवार को सुबह 10.57 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग में शनि जयंती मनाई जाएगी तथा इसका प्रभाव पूरे दिन तक रहेगा। जो जातक शनि की महादशा, साढ़ेसाती, ढैया, अंतरदशा के प्रभाव में हैं, उन्हें शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय करना चाहिए। इस दिन शनिदेव के साथ  हनुमानजी की आराधना भी श्रेष्ठ फल प्रदान करेगी।
करें ये उपाय 
 
* पीपल वृक्ष की परिक्रमा करें। समय प्रात:काल मीठा दूध वृक्ष की जड़ में चढ़ाएं तथा तेल का दीपक पश्चिम की ओर बत्ती कर लगाएं तथा 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' मंत्र पढ़ते हुए 1-1 दाना मीठी नुक्ती का प्रत्येक परिक्रमा पर 1 मंत्र तथा 1 दाना चढ़ाएं। पश्चात शनि देवता से कृपा प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करें।
 
* 800 ग्राम तिल तथा 800 ग्राम सरसों का तेल दान करें। काले कपड़े, नीलम का दान करें। 
 
* हनुमान चालीसा पढ़ते हुए प्रत्येक चौपाई पर 1 परिक्रमा करें।
 
* काले घोड़े की नाल अपने घर के दरवाजे के ऊपर स्थापित करें। मुंह ऊपर की ओर खुला रखें। दुकान या फैक्टरी के द्वार पर लगाएं तो खुला मुंह नीचे की ओर रखें। इन उपायों से आप अपने कष्ट दूर कर सकते हैं तथा शनि महाराज की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 
 
* काली गाय, जिस पर कोई दूसरा निशान न हो, का पूजन कर 8 बूंदी के लड्डू खिलाकर उसकी परिक्रमा करें तथा उसकी पूंछ से अपने सिर को 8 बार झाड़ दें।

ALSO READ: ज्योतिष और शनि का अटूट है रिश्ता, पढ़ें शनि जयंती पर विशेष आलेख
 
* काला सूरमा सुनसान स्थान में हाथभर गड्ढा खोदकर गाड़ दें।
 
* काले कुत्ते को तेल लगाकर रोटी खिलाएं।
 
* काले घोड़े की नाल या नाव की कील का छल्ला बीच की अंगुली में धारण करें। 
 
* बिच्छू, बूटी या शनि यंत्र धारण करें।
 
* पानी वाले 11 नारियल, काली-सफेद तिल्ली 400-400 ग्राम, 8 मुट्ठी कोयला, 8 मुट्ठी जौ, 8 मुट्ठी काले चने, 9 कीलें काले नए कपड़े में बांधकर संध्या के पहले शुद्ध जल वाली नदी में अपने पर से 1-1 कर उतारकर शनिदेव की प्रार्थना कर पूर्व की ओर मुंह रखते हुए बहा दें।
 
* कांसे के कटोरे को सरसों या तिल के तेल से भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर दान करें।

ये उपाय शनिवार, मंगलवार, शनि जयंती, शनि अमावस्या के अवसर पर करने से कई गुना ज्यादा फल प्राप्त होते हैं।

ALSO READ: शनिदेव की यह 16 खासियतें जानकर आप अचरज में पड़ जाएंगे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख