Daily Horoscope

शनि की साढ़ेसाती सताए तो बजरंगबली को पुकारें...

Updated: शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (17:07 IST)
परंपरागत रूप से हनुमान को बल, बुद्धि, विद्या, शौर्य और निर्भयता का प्रतीक माना जाता है। संकटकाल में हनुमानजी का ही स्मरण किया जाता है। वह संकटमोचन कहलाते हैं।
 
बजरंगबली ने शनि महाराज को कष्टों से मुक्त कराया था, उनकी रक्षा की थी इसलिए शनि देवता ने यह वचन दिया था हनुमानजी की उपासना करने वालों को वे कभी कष्ट नहीं देंगे। बल्कि कष्टों को दूर कर उनकी रक्षा करेंगे। 
 
शनि या साढ़ेसाती की वजह से होने वाले कष्टों के निवारण हेतु हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए। बजरंगबली की पूजा से शनि का प्रकोप शांत होता है। सूर्य व मंगल के साथ शनि की शत्रुता व योगों के कारण उत्पन्न कष्ट भी दूर हो जाते हैं। 
 
हनुमान को बल, बुद्धि, विद्या, शौर्य और निर्भयता का प्रतीक माना जाता है। संकटकाल में हनुमानजी का ही स्मरण किया जाता है। वह संकटमोचन कहलाते हैं। कैसे करें बजरंग बली की उपासना, पढ़ें 7 बातें 
 
* मंगलवार, शनिवार या हनुमान जयंती के दिन सूर्योदय के समय नहाकर श्री हनुमते नमः मंत्र का जप करें। 

 
* मंगलवार, शनिवार या हनुमान जयंती की सुबह तांबे के लोटे में जल व सिंदूर मिश्रित कर श्री हनुमानजी को अर्पित करें। 
 
* हनुमान जयंती के दिन श्री हनुमान यंत्र को सिद्ध कर लाल धागे में धारण करें, बाद में हर मंगलवार इसका विधिवत पूजन करें। 
 
*  हनुमान जयंती के दिन से लगातार 10 मंगलवार तक श्री हनुमान को गुड़ का भोग लगाएं। 
 
* हनुमान जयंती के दिन से आरंभ कर हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
 
* हनुमान जयंती के दिन सेलगातार 10 मंगलवार तक श्री हनुमान के मंदिर में जाकर केले का प्रसाद चढ़ाएं। 
 
* चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर श्री हनुमान को अर्पित करें। यह उपाय हनुमान जयंती के दिन व मंगलवार के दिन करने से शीघ्र सफलता मिलती है।

 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 सितंबर, 2026)

15 September Birthday: आपको 15 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का क्रांतिवृत्त परिवर्तन: 5 राशियों के लिए बेहद शुभ, गणेश उत्सव में बप्पा की बरसेगी कृपा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 सितंबर, 2026)

अगला लेख