sundarkand

इस वर्ष आपकी बिटिया बन जाएगी दुल्हन, पढ़ें विशेष उपाय

Updated: बुधवार, 8 मई 2019 (17:49 IST)
बेटी जैसे ही विवाह योग्य होने लगती है माता-पिता चिंतित होने लगते हैं। सुयोग्य वर की तलाश में उनकी कोशिशें तेज होने लगती है। समस्त प्रयासों के साथ इन उपायों को भी आजमाएं सफलता अवश्य मिलेगी। 
 
- गुरुवार को विष्णु-लक्ष्मी जी के मंदिर में जा कर विष्णु जी को मोढ़ यानी कलंगी (जो सेहरे के ऊपर लगी होती है) चढ़ाएं। साथ में बेसन के पांच लड्डू चढ़ाएं। शादी जल्दी हो जाएगी।
 
- कन्या किसी भी गुरुवार को प्रातः नहा-धो कर पीले रंग के वस्त्र पहने। फिर बेसन के लड्डू स्वयं बनाए। लड्डुओं का आकार कुछ भी हो, परंतु उनकी गिनती 108 होनी चाहिए। फिर पीले रंग की टोकरी में, पीले रंग का कपड़ा बिछा कर उन 108 लड्डुओं को उसमें रख दें। श्रद्धानुसार दक्षिणा रख दें। पास के किसी शिव मंदिर में जा कर, विवाह हेतु गुरु ग्रह की शांति और अनुकूलता के लिए संकल्प कर, सारा सामान किसी ब्राह्मण को दे दें। शिव-पार्वती से प्रार्थना कर अपने घर आ जाएं।
 
विशेष: ध्यान रहे कि बेसन का चूरा, जिससे लड्डू बनाए गए हों, पूरा काम में आ जाए, घर में नहीं रहे और न ही कोई लड्डू घर में काम में लिया जाए। सभी काम अमृत, शुभ के चौघड़िया में, भद्रारहित होने पर करें।
 
शुभ मुहूर्त में निम्न मंत्रों में से किसी एक का जप करना चाहिए।
 
*  कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरी। 
नंदगोपसुतं देवं पतिं मे कुरु ते नमः।।
 
*  ॐ देवेंद्राणि नमस्तुभ्य देवेंद्रप्रिय भामिनी 
विवाह भाग्यमारोग्यं शीघ्रलाभं च देहि मे।।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

अगला लेख