ramcharitmanas

सपने में मछली दिखाई देने का क्या है शुभ-अशुभ संकेत

Updated: शनिवार, 18 जून 2022 (16:50 IST)
Sapne mein machli dikhai dena: ज्योतिष शास्त्र, स्वप्न शास्त्र या शगुन शास्त्र के अनुसार सपने में जो भी दिखाई देता है उसका गहरा अर्थ होता है। सपनों के शुभ और अशुभ फल के बारे में उल्लेख मिलता है। खासकर सपने में किसी जानवर, पशु, पक्षी आदि के दिखाई देने से भविष्य का पता चलता है। इसी तरह आओ जानते हैं कि सपने में मछली दिखाई देने का क्या है शुभ संकेत।
 
 
1. सपने में मछली का दिखना बहुत ही शुभ संकेत की सूचना है। मान्यताओं के अनुसार मछली को देवत्व और श्रेष्ठता का प्रतीक माना गया है। 
 
2. सपने में मछली का दिखाई देने का अर्थ है कि घर में कोई शुभ कार्य होने वाला है।
 
3. सपने में शार्क, स्वार्ड या पिरहाना प्रजाति की मछलियों को देखना भी अशुभ माना गया है। यह कर्ज का बोझ और दुख का संकेत देती हैं।
 
4. सपने में डॉल्फिन मछली के दिखाई देने का अर्थ है कि आपका भाग्य चमकने वाला है और आपको धनलाभ होने वाला है।
 
5. सपने में मछली पकड़ते वक्त यदि कोई बड़ी मछली जाल या कांटे में फंस जाए तो ये बहुत शुभ माना जाता है। इससे बहुत बड़ा धन लाभ हो सकता है। 
 
6. सपने में मछली प्रकट होते हुए दिखाई दे तो इस बात का संकेत है कि उस व्यक्ति पर प्रभु की कृपा होगी और अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
 
7. सपने में छोटी और रंग-बिरंगी मछलियां देखना काफी शुभ है। यह इस बात का संकेत है कि भविष्य में सफलता मिलेगी और खुशियां आएंगी। यह शुभ घटनाओं का भी संकेत है। 
 
8. सपने में बड़ी और खूंखार मछली देखने का अर्थ है कि व्यक्ति के भीतर नकारात्मक शक्तियों का विकास होगा।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य ग्रहण से भूकंप के बाद क्या चंद्र ग्रहण से पहले नेपाल में आई भीषण बाढ़? क्या ग्रहण से है इसका कनेक्शन?

हंस राजयोग के कारण 5 राशियों के चल रहे हैं अच्छे दिन कब तक चलेंगे?

26 August Birthday: आपको 26 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख