suvichar

सपने में श्री राम या राम मंदिर नज़र आए तो जानें 4 शुभ संकेत

Updated: मंगलवार, 15 जुलाई 2025 (11:11 IST)
ram mandir
sapne me ram ka naam lena: कई लोगों को सपने में देवी और देवता नजर आते हैं या उन्हें स्वप्न में मंदिर के दर्शन होते हैं। ऐसे सपनों को शुभ भी माना जाता है और यह किसी भविष्य के संकेत को भी दर्शाते हैं। ऐसी मान्यता भी है कि सपने में भगवान दर्शन देकर व्यक्ति को अच्छे भविष्य का संकेत भी देते हैं। यदि आपके सपने में प्रभु श्री राम नजर आए या राम मंदिर में आप उनकी मूर्ति का दर्शन कर रहे हैं तो जानिए कि क्या है इसका संकेत।
 
1. कष्ट होंगे दूर : सपने में राम मंदिर दिखने का अर्थ है कि आपकी परेशानियों का हल जल्द ही निकलने वाला है और सालों से अटके आपके काम अब बनने लगेंगे। किसी गंभीर समस्या में फंस गए हैं तो उससे बाहर निकल जाएंगे। यह सपना आपको कष्टों से मुक्त कर देगा।
 
2. मनोकामना होगी पूर्ण : सपने में श्री रामजी के दर्शन हो रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आपकी मनोकामना पूर्ण होने वाली है और आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाले हैं। आप अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। 
 
3. जीवन में अच्छा घटित होने वाला है : सपने में राम मंदिर के साथ ही श्री रामजी के दर्शन हो रहे हैं तो यह माना जा सकता है कि आपके जीवन में जल्द ही कुछ बहुत अच्छा घटित होने वाला है।
 
4. सपने में राम का नाम लेना : स्वप्न में श्री राम जी का नाम जपने का अर्थ है कि आप निकट भविष्य में कोई दुर्लभ कार्य करने वाले हैं जिसमें आपको सफलता मिलेगी और इसका आपको जबरदस्त फायदा मिलने वाला है। इस कार्य में प्रभु श्रीराम आपकी मदद करने वाले हैं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

31 July Birthday: आपको 31 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन: उत्तरा फाल्गुनी में आए 'लग्जरी के कारक', इन 7 राशियों की अचानक चमकेगी किस्मत

Monthly Horoscope August 2026: मासिक राशिफल: किसके लिए सफलता, समृद्धि और नए अवसरों का रहेगा अगस्त का महीना ? जानें 12 राशियां

मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश: 5 राशियों के लिए प्रमोशन और तरक्की के खुलेंगे नए रास्ते

अगला लेख