Hanuman Chalisa

सपने में खुद को पंगत में बैठा देखो तो क्या होगा, जानिए

अधिकतर सपने हमें हमारी दिनचर्या में किए गए कार्य से प्राप्त होते हैं। कार्य का अर्थ हमने जो देखा, सुनना, समझा, इच्छा किया और भोगा वह हमारे चित्त में विराजित होकर रात में स्वप्नों के रूप में दिखाई देता है। यह सब बदले स्वरूप में इसलिए भी होते हैं क्योंकि वे हमारे शरीर में स्थित भोजन और पानी की स्थिति और अवस्था से भी संचालित होते हैं। निम्नलिखित बातों से आप समझ सकते हैं। ऐसे सपनों का कोई खास अर्थ और महत्व नहीं होता। परंतु इससे हटकर यदि सपने आ रहे हैं तो उसके कारण को भी समझना चाहिए।
 
 
1. अक्सर लोग सपने में खुद को भोजन करते हुए देखते हैं। कभी अकेले ही तो कभी पंगत में। दोनों का अर्थ अलग होता है। अकेले खाना खा रहे हैं तो कोई नुकसान होने वाला है या आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है।
 
2. मेहमानों के साथ बैठकर खाने का अर्थ है कोई दुर्भाग्य घटित होने वाला है या आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
 
3. यदि आप किसी पंगत में भोजन कर रहे हैं या लंगर में भोजन कर रहे हो तो इसका अर्थ है धन में वृद्धि होगी। 
 
4. यदि आप सपने में स्वादिष्ट भोजन कर रहे हैं तो आप बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। यह इस बात का सूचक है कि स्वास्थ्य ठीक रहेगा और भाग्योन्नति होगी। कोई समस्या है तो उससे जल्द ही मुक्त हो जाएंगे। इसके विपरीत देखते हैं तो असर भी विपरीत ही होगा।
 
5. सपने में भोजन करते वक्त नमक ज्यादा महसूस हो तो यह समझा जाता है कि आपको कोई रोग होने वाला है। 
6. यदि आपने रात में भोजन अच्‍छे से नहीं किया है या भोजन से तृप्ति नहीं हुई है तो भी भोजन करने के सपने आते हैं जिनका कोई मतलब नहीं होता है।
 
7. टेबल पर भोजन को सजा हुआ देखना शुभ सपना होता है। इससे यह पता चलता है कि आप कुछ नया सोच रहे हैं या नया करने जा रहे हैं।

 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
< >
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
< >
< >
 
< >

Show comments

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

08 July Birthday: आपको 8 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

अगले 5 महीनों में 4 ग्रहों के गोचर से इन 5 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

आज से भद्र राजयोग शुरू, 5 राशियों के लिए कर्म और भाग्य के फल मिलने का खुलेगा ताला

अगला लेख