sundarkand

मकर संक्रांति पर कुंआरी और सुहागन महिलाएं 14 वस्तुएं बांटती हैं, जानें अपनी राशिनुसार क्या बांटें

Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (11:14 IST)
Makar Sankranti Tips 
 
मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर्व पर कुंआरी और सुहागन महिलाएं 14 वस्तुएं बांटती हैं, यह वस्तुएं अक्सर श्रृंगार या दैनिक उपयोग से संबंधी होती हैं। यह त्योहार विशेषकर महाराष्ट्र के हर स्थान पर मनाया जाता है।
 
मकर संक्राति पर्व के उपलक्ष्य में सुहागन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर सुहाग सामग्री बांटती हैं अर्थात् सुहाग का दान देती हैं और कुंआरी सुहाग पाने के लिए वस्तुएं बांटती हैं। इसे हल्दी कुंकु भी कहा जाता है। 
 
आइए यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं कुछ सामान्य आइडियाज, जिन्हें इस संक्रांति पर आपकी राशि के अनुसार क्या बांटा जा सकता है...। जानिए यहां-   
 
मेष राशि : हाथ के कंगन दान दें। 
 
इन दिनों कंगन की कई वैरायटीज प्रचलित हैं। लाख, कांच, मैटल, प्लास्टिक, पीतल, चांदी के अलावा कपड़े और रेशम की डोरी के डिजाइनर कंगन भी मार्केट में मिल रहे हैं। मार्केट में हर नाप के कड़े, कंगन और चू‍ड़ियों के 14-14 के सेट भी मिल रहे हैं।
 
वृषभ राशि- दीपक व वस्त्र दान दें।
 
तांबे, पीतल, चांदी, मैटल, स्टील, मिट्टी के दीपक बांटे जा सकते हैं। वस्त्र में रुमाल, मास्क, स्कार्फ, शॉल, स्टोल, दुपट्टे, कुर्ते, मोजे, लैगिंग्स आदि का विकल्प हो सकता है। 
 
मिथुन राशि-  बर्तन दान दें।
 
बर्तनों की बड़ी रेंज संक्रांति के लिए मार्केट में है। छोटे कटोरी या कटोरे, प्लेट, चम्मच, चाय छन्नी, अदरक किसनी, थाली, प्याली, पूजा के लिए कलश या आचमनी जैसे कई विकल्प बाजार में तैयार हैं। यह सिर्फ स्टील में ही नहीं बल्कि पीतल और चांदी में भी मिल रहे हैं। 
 
कर्क राशि- टीका या बिंदिया दान दें।
 
बिंदिया की इतनी डिजाइन और वैरायटी है कि आप चकित और भ्रमित हो सकते हैं। आप अपने बजट के अनुसार 1 रुपए से लेकर 100 रुपए तक की बिंदिया ले सकते हैं। 
 
सिंह राशि- लाल कुमकुम का दान दें।
 
आपकी राशि के लिए कुमकुम शुभ है तो आप किसी भी बड़ी डिबिया या बॉक्स में हल्दी के साथ कुमकुम की डिजाइनर डिब्बी रख कर दे सकते हैं।  
 
कन्या राशि- चांदी की बिछिया दान दें।
 
बिछिया की भी बहुत सी रेंज चांदी बाजार में इन दिनों मिल जाएगी। चांदी के भाव के अनुसार यह दान थोड़ा महंगा लग सकता है पर बांटने वाले बांटते ही हैं। सबसे सामान्य बिछिया भी आजकल कम से कम 150 में मिल रही है। 
 
तुला राशि-  मोती दान दें।
 
आपकी राशि के अनुसार मोती शुभ है तो आप मोती की भी कई तरह की सामग्री ले सकते हैं। मोती के पर्स, मोती की चूड़ियां, मोती की अंगूठी, ब्रेसलेट आदि सही विकल्प हो सकते हैं। 
 
वृश्चिक राशि- चुनरी का दान दें।
 
कॉटन, रेशम, सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन, बंधेज, लहरिया, चुनरी प्रिंट, नेट आदि में क ई तरह की चुनरी आपको मिल सकती है। अगर आपको कम बजट में काम करना है तो देवी माता की 14 चुनरी भी मंदिर में चढ़ा सकते हैं। 
 
धनु राशि- सुहाग सामग्री का दान दें।
 
आपके लिए बाजार में मंगलसूत्र, बिछिया, बिंदिया, नेलपॉलिश, मेहंदी, मांग भरने की डिबिया, काजल, कंघी, लिपस्टिक, पॉवडर, क्रीम आदि से लेकर कई तरह की लेटेस्ट चीजें फैशन में है। बड़ी बात यह कि् हर तरह के बजट में उपलब्ध है। 
 
मकर राशि- स्टील का दान दें।
 
आपकी राशि का स्वामी शनि है और स्टील, लोहे का प्रतिनिधित्व करता है। आपकी राशि को हर वर्ष स्टील ही दान में देना चाहिए। स्टील के मार्केट में घर के उपयोग की वस्तुओं के अलावा पूजा संबंधी चीजें भी मिल रही हैं।  
 
कुंभ राशि- सुगंधित वस्तुओं का दान दें।
 
आपके लिए साबून, अगरबत्ती, चंदन, गुलाब फूल, परफ्यूम, क्रीम, पॉवडर, इत्र से लेकर हर वह चीज उपलब्ध है जिसमें खुशबू है। 
 
मीन राशि- पायल का दान दें। 
 
आपकी राशि के लिए पैरों की पायल देना शुभ है, तो आप बाजार से चांदी के अलावा चांदी से मिलती जुलती धातु की पायल भी खरीद सकते हैं। 

Sankranti womens uphar

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

अगला लेख