Hanuman Chalisa
✕

कुंडली के सप्तम भाव से जानिए अपने जीवनसाथी को....

Updated: बुधवार, 29 नवंबर 2017 (13:09 IST)
विवाह योग्य आयु हो जाने पर प्रत्येक व्यक्ति के मन में यह जानने की उत्सुकता रहती है कि उसका भावी जीवनसाथी कैसा होगा। जीवनसाथी का निर्णय करने में वैसे तो कई कारक होते हैं लेकिन सबसे महत्त्वपूर्ण व मुख्य कारक सप्तम भाव एवं सप्तमेश होता है। 
 
सप्तम भाव एवं सप्तमेश की स्थिति से जीवनसाथी के स्वभाव का पता चल जाता है। सप्तम भाव में यदि शुभ ग्रह जैसे गुरू, शुक्र, बुध, चन्द्र की राशि और शुभ ग्रह स्थित हों एवं सप्तमेश भी यदि शुभ स्थानों में शुभ ग्रह के प्रभाव में हो तो आपका जीवनसाथी सौम्य स्वभाव वाला, आपको प्रेम करने वाला व आपकी भावनाओं को समझने व उनकी कद्र करने वाला होता है। 
 
इसके विपरीत यदि सप्तम भाव में क्रूर ग्रह जैसे शनि, मंगल, सूर्य की राशि हो या सप्तम भाव में राहु-केतु विराजनमान हों तो आपका जीवनसाथी क्रूर स्वभाव वाला व निष्ठुर होता है। 
 
यदि सप्तमेश पर भी क्रूर ग्रहों का प्रभाव हो तब बात विवाह-विच्छेद तक पहुंच सकती है। सामान्यत: जनसामान्य में विवाह हेतु कुंडली-मिलान करते समय 18 गुण मिलान जैसी कई भ्रान्तियां प्रचारित हैं। केवल 18 गुण मिल जाने मात्र से दाम्पत्य-सुख की प्राप्ति सुनिश्चित कर लेना सर्वथा अनुचित है। दाम्पत्य-सुख की प्राप्ति के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण कारक सप्तम भाव, सप्तमेश एवं शुक्र होता है। अत: दाम्पत्य-सुख एवं जीवनसाथी के बारे में विचार करते समय इन कारकों को सर्वाधिक महत्त्व देना चाहिए।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दिसंबर 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी महीना, किसे होगा सबसे ज्यादा लाभ?

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन लाभ के बनेंगे योग

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 28 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

अगला लेख