Hanuman Chalisa
✕

रंगभरी एकादशी के दिन करें 5 सरल उपाय, होगा बहुत ही शुभ

Updated: शुक्रवार, 3 मार्च 2023 (11:45 IST)
आज रंगभरी एकादशी मनाई जा रही है। इस दिन शिव-पार्वती के साथ गुलाल खेलने की परंपरा है। यदि आप भी जीवन में शुभता चाहते हैं तो आज के दिन यह खास उपाय आजमाना ना भूलें।

आइए जानते हैं शुभ उपायों के बारे में-
 
1. जो भक्त एकादशी व्रत का पुण्य चाहते हैं तो आज रंगभरी एकादशी का व्रत-उपवास रखकर शिव-गौरा का पूजन करें, तथा उन्हें गुलाबी रंग अर्पित करें। जीवन की आर्थिक समस्या दूर होगी।
 
2. रंगभरी/आमलकी एकादशी के दिन आंवले के वृक्ष की 9 परिक्रमा करने तथा आंवले का सेवन करने से सौभाग्य जागृत होता है और अच्छे स्वास्थ्य का संयोग बनता है। 
 
3. रंगभरी एकादशी की रात्रि में भगवान श्रीविष्णु के समक्ष 9 बत्तियों का दीया जलाने से शिव-पार्वती तथा विष्णु-लक्ष्मी का अपार धन का आशीर्वाद मिलता हैं।
 
इस दिन यदि भूल से किसी निंदक से बात हो जाए तो सूर्यदेव के दर्शन करके तथा श्रीहरि विष्णु का पूजन, धूप, दीप लगाकर क्षमा मांगना चाहिए। 
 
4. आज के दिन पीपल वृक्ष में मीठा जल चढ़ाकर सायंकाल पीपल की जड़ में घी का दीया लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है, इस उपाय से घर में सुख-शांति, धन-धान्य भरा रहता है तथा संतान की वृद्धि होती है।
 
5. रंगभरी एकादशी पर प्रफुल्लित होकर भगवान शिव- माता पार्वती, राधारानी-श्रीकृष्ण तथा लक्ष्मी-नारायण के साथ होली खेलना चाहिए। उन्हें रंग, गुलाल अर्पित करके सर्वसुख की कामना की प्रार्थना करने से जीवन में शुभ संयोग का निर्माण होता है तथा कष्ट दूर होकर खुशहाली प्राप्त होती है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

gods worship 
 


ALSO READ: रंगभरी एकादशी की पूजा और कथा के साथ जानिए महत्व

ALSO READ: रंगभरी एकादशी 2023 कब है? जानिए कैसे मनाते हैं, बनारस में शिव-पार्वती निकलते हैं गुलाल लेकर

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

31 October Birthday: आपको 31 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 31 अक्‍टूबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

दिवाली के पहले खरीदारी का पुष्‍य नक्षत्र कब से कब तक रहेगा, करें 4 उपाय- माता लक्ष्मी की मिलेगी कृपा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का सिंह राशि में महागोचर बदलेगा 12 राशियों की किस्मत? जानिए अपना राशिफल

अगला लेख