dharma sangrah

Astrology : राहु के गुरु की मीन राशि में होने से 2025 तक 4 राशियों का जीवन रहेगा मुश्‍किलों भरा, उपाय जानें

Updated: शनिवार, 9 मार्च 2024 (17:12 IST)
Rahu ketu ka prabhav: वर्ष 2023 में 30 अक्टूबर 2023 को छायाग्रह राहु का मीन राशि प्रवेश हुआ था जो अब यह 2025 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। राहु के इस गोचर के चलते 4 राशियों को बहुत सतर्कता से रहना होगा। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।

राहु केतु के उपाय:
  1. राहु और केतु ग्रह के लिए काली गाय का घी और कस्तुरी इत्र का उपयोग कर सकते हैं।
  2. इसके अलावा घर में प्रतिदिन कर्पूर जलाएं या गुड़-घी को मिलाकर कंडे पर जलाएं। 
  3. घर के शौचालय और सीढ़ियों को हमेशा साफ-सुधरा रखें।
  4. माथे पर केसर का तिलक लगाएं और गुरु के उपाय करें।
  5. दोरंगी कंबल का दान करें या काले कुत्ते को प्रतिदिन रोटी खिलाएं।
1. सिंह राशि Leo sun sign : राहु आपकी सेहत तो बिगाड़ेगा ही साथ ही यह हर कार्य में रुकावट पैदा करेगा। वाहन चलाते वक्त भी आपको सावधानी रखने की जरूरत है। निवेश में भी सोच समझकर निर्णय लें। किसी को उधार न दें और किसी के बहकावे में न आएं। कार्यक्षेत्र में आओ सतर्कता से आगे बढ़ने की जरूरत है।
 
2. धनु राशि sagittarius : राहु आपके पारिवारिक जीवन में उथल पुथल मचा सकता है। यह मानसिक तनाव दे सकता है। कार्य के सिलसिले वह समय आपको पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव दे सकता है। कार्य के सिलसिले में आपको लंबी यात्रा करना पड़ सकती है। सेहत को लेकर भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है।  
Rahu Ketu
3. कुंभ राशि Aquarius : राहु के गोचर के कारण आप में खाने पीने के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन कमाने की लालसा के चलते कुछ गलत कार्य कर बैठेंगे जो आगे चलकर नुकसान दे सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या और संघर्ष हो सकते हैं। इसके लिए धैर्य का परिचय देने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में समय अनुकूल रहेगा।
 
4. मीन राशि Pisces : आपको अब भावुक रहने की जगह व्यावहारिक बनना होगा। आपमें आत्मविश्वास इतना बढ़ सकता है कि जो आपको निरंकुश बना सकता है। किसी की भी परवाह नहीं करने से नुकसान उठाना पड़ेगा। इस स्थिति से बचकर रहेंगे तो राहु का गोचर आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

22 August Birthday: आपको 22 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 अगस्‍त, 2026)

Weekly Horoscope: 24 से 30 अगस्‍त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

रक्षाबंधन 2026: 5 त्योहार, 1 अंतरराष्ट्रीय दिवस और चंद्र ग्रहण का महासंयोग; चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य

अगला लेख