sundarkand

दिवाली के पूर्व आया है अति शुभ पुष्य नक्षत्र, जानिए इस शुभ अवसर पर क्या करें कि वर्षभर लाभ मिलें...

Updated: मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 (12:53 IST)
दिवाली यानी कार्तिक अमावस्या के पूर्व आने वाले पुष्य नक्षत्र को शुभतम माना गया है। हमारी भारतीय संस्कृति पूर्ण रूप से प्रकृति से जुड़कर दैनिक प्रक्रिया करने की सलाह देती है। वर्ष के सभी पुष्य नक्षत्रों में कार्तिक पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व है, क्योंकि इसका संबंध कार्तिक मास के प्रधान देवता भगवान लक्ष्मी नारायण से है।
 
इस दिन नवीन बही-खाते एवं लेखन सामग्री शुभ मुहूर्त में क्रय करके उन्हें व्यापारिक प्रतिष्ठान में स्थापित करना चाहिए। इसके अलावा स्वर्ण, रजत, बहुमूल्य रत्न, आभूषण आदि भी क्रय करना चाहिए। इस दिन जो कीमती वस्तुएं क्रय की जाती हैं, वे वर्षभर लाभकारी होती हैं। जब यह नक्षत्र आता है तो एक विशेष वार नक्षत्र योग निर्मित होता है जिसका संधिकाल में सभी प्रकार का शुभ फल सुनिश्चित हो जाता है। 
 
आइए जानते हैं इस दिन क्या करें :- 
 
* अपने घरों में सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय मां लक्ष्मी के सामने घी से दीपक जलाएं।
 
* किसी नए मंत्र की जाप की शुरुआत करें। 
 
* पुष्य नक्षत्र के शुभ दिन नए कार्यों की शुरुआत करें। 
 
* बहीखातों की पूजा करें व लेखा-जोखा भी शुरू करें।
 
* नए बर्तनों का क्रय और उपयोग करें।
 
* नया वाहन क्रय करने का यह सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है।
 
* स्वर्ण, रजत, बहुमूल्य रत्न, आभूषण आदि भी क्रय करना चाहिए। इस दिन जो कीमती वस्तुएं क्रय की जाती हैं, वे वर्षभर लाभकारी होती हैं।
 
खास कर कार्तिक पुष्य नक्षत्र के दिन अपने आराध्य देव, कुल देवता तथा श्रीहरि विष्णु और भगवान कार्तिकेय का पूजन अवश्य करना चाहिए। इस वर्ष पुष्य नक्षत्र दो दिन होने से इस समय में खरीदी की जा सकती है।

पुष्य नक्षत्र का योग सभी प्रकार के दोषों को हरने वाला और शुभ फलदायी है। यह दिन अपने आप बहुत ही मंगलकारी माना गया है।

ALSO READ: बुध पुष्य नक्षत्र महायोग : 31 अक्टूबर 2018 को बरसेगा खूब धन, जानिए कैसे करें पूजन
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

रक्षाबंधन 2026 पर चंद्र ग्रहण का साया! जानें राखी बांधने का शुभ समय और सही मुहूर्त

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–9 लौंग)

13 August Birthday: आपको 13 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 13 राशियों का राशिफल (13 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख