biodatamaker

पूजा-अनुष्ठान में पुरोहित कैसा होना चाहिए?

Updated: रविवार, 27 अगस्त 2017 (13:33 IST)
हमारे सनातन धर्म में पूजा-पाठ व अनुष्ठानों का अत्यन्त महत्त्वपूर्ण स्थान है। चाहे व्रत हो, व्रत-उद्यापन हो, तीज-त्योहार की पूजा हो या अन्य कोई अनुष्ठान हो। इन्हें सम्पन्न कराने के लिए कर्मकाण्डी ब्राह्मणों की आवश्यकता होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा-पाठ व अनुष्ठानों को किन ब्राह्मणों से सम्पन्न कराया जाना चाहिए। शास्त्रों में इसका स्पष्ट निर्देश हमें मिलता है। शास्त्र  का वचन है-
 
'काम क्रोध विहीनश्च पाखण्ड स्पर्श वर्जित:।
जितेन्द्रीय: सत्यवादी च सर्व कर्म प्रशस्यते॥'
 
अर्थात्- जो विप्र काम, क्रोध से निर्लिप्त हो। पाखण्ड ने जिसे स्पर्श तक ना किया हो। जो जितेन्द्रीय और जो सत्यवादी हो, यह शास्त्र की पहली शर्त है। इसके अतिरिक्त पूजा-पाठ व अनुष्ठान कराने वाले विप्रों का उच्चारण शुद्ध हो तथा वे मन्त्रों व श्लोकों के अर्थ से भलीभांति परिचित हों। शास्त्रानुसार ऐसे ही ब्राह्मणों से पूजा-पाठ व अनुष्ठान कराना श्रेयस्कर होता है।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल (14 से 20 सितंबर 2026): जानें किन मूलांक वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान?

12 September Birthday: आपको 12 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का हस्त नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन के साथ करियर में भी मिलेगा बड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 सितंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख