suvichar
✕

हरियाली अमावस्या : भारतीय पर्यावरण पर्व, राशि अनुसार ये पौधे देंगे तरक्की और मान-सम्मान

Updated: बुधवार, 27 जुलाई 2022 (14:33 IST)
Shravan amavasya 2022
 

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को ही हरियाली अमावस्या (hariyali amavasya 2022) या श्रावणी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस अमावस्या पर वृक्षारोपण करना शुभ माना जाता है। इस दिन खास तौर पर भगवान विष्णु का प्रिय वृक्ष पीपल, बरगद, तुलसी, केला, नीबू आदि के वृक्ष लगाने से जहां जीवन में शुभता आती हैं, वहीं देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। 

 
भारतीय संस्कृति में वृक्षों/ पेड़ों को देवता के रूप में पूजने की परंपरा रही है। पेड़ों के सान्निध्य में रहने तथा वृक्षारोपण से जीवन में शुभ फल मिलता है। ज्योतिष/ वास्तु शास्त्र के अनुसार राशिनुसार पेड़ लगाना सकारात्मक फलदायक माना जाता है। प्रत्येक दिशा में एक प्रतिनिधि वृक्ष दिग्पाल के रूप में दिशाओं की रक्षा करता है। अत: सभी लोगों को घरों में पेड़ लगाने के बारे में यह शुभाशुभ जानकारी होना आवश्यक है। आठ दिशाओं के प्रतिनिधि वृक्ष भवन तथा भूमि पर लगाना मंगलकारी माने गए हैं।

ज्योतिष के तहत उत्तर में जामुन, उत्तर-पूर्व में हवन, उत्तर-पश्चिम में सादड़, पश्चिम में कदंब, दक्षिण-पश्चिम में चंदन, दक्षिण में आंवला, पूर्व में बांस तथा दक्षिण-पूर्व में गूलर ये अष्टदिग्पाल वृक्ष पाए जाते हैं। मान्यतानुसार प्रत्येक व्यक्ति की राशि का एक प्रतिनिधि वृक्ष होता है। इसीलिए आप भी इस हरियाली अमावस्या पर अपनी राशि के अनुसार वृक्ष और पेड़-पौधे लगाकर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
 
हरियाली अमावस्या (hariyali amavasya) और राशिनुसार शुभ वृक्ष/ पौधा : astrology n plants 
 
1. मेष- लाल चंदन
 
2. वृष- सप्तपर्णी
 
3. मिथुन- कटहल
 
4. कर्क- पलाश
 
5. सिंह- पाडल
 
6. कन्या- आम
 
7. तुला- मौलश्र‍ी
 
8. वृश्चिक- खैर
 
9. धनु- पीपल
 
10. मकर- शीशम
 
11. कुंभ- कैगर खैर
 
12. मीन- बरगद।
 

hariyali amavasya 2022 



 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख