sundarkand

Planetary Indications for life : ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति का संकेत मिलता है जिंदगी से

Updated: रविवार, 7 जून 2020 (18:24 IST)
ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति का संकेत हमें अपनी जिंदगी से मिल सकता है। डालिए एक नजर अपने आप पर, अपने व्यवहार पर, अपनी जिंदगी पर और जानिए ग्रहों की स्थिति.... 
सूर्य - जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह शुभ स्थिति में होता है, उन्हें घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलता है। ये ग्रह अशुभ हो तो तो आंखों से जुड़ी परेशानियां होती हैं, मान-सम्मान नहीं मिलता है। 
चंद्र - कुंडली में चंद्र की शुभ स्थिति हो तो व्यक्ति मानसिक रूप से स्थिर रहता है। चंद्र अशुभ होने पर व्यक्ति का मन बहुत चंचल होता है, मानसिक तनाव बना रहता है।
मंगल - इस ग्रह के शुभ होने पर व्यक्ति को जमीन संबंधी कामों में विशेष लाभ मिलता है। माता की ओर से पूरा सहयोग मिलता है। अगर ये ग्रह अशुभ हो तो विवाह के बाद परेशानियां आती हैं, रक्त संबंधी कोई बीमारी हो सकती है। 
बुध - ये ग्रह शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति का दिमाग बहुत तेज चलता है। इसके अशुभ होने पर व्यक्ति बुद्धि से संबंधित कामों में सफल नहीं हो पाता है। 
गुरु - गुरु ग्रह की शुभ स्थिति होने पर व्यक्ति धार्मिक कार्यों में लगा रहता है। व्यक्ति शिक्षा के क्षेत्र में लाभ कमाता है। इस ग्रह के अशुभ होने पर भाग्य का साथ नहीं मिलता है। कड़ी मेहनत के बाद ही किसी काम में सफलता मिलती है। 
शुक्र - अगर ये ग्रह शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति सभी भौतिक सुख-सुविधाएं मिलती हैं। व्यक्ति ऐश और आराम के साथ रहता है। इसके अशुभ होने से व्यक्ति का वैवाहिक जीवन परेशानियों से भरा रहता है।
शनि -जिस व्यक्ति के लिए शनि शुभ है, उन्हें मशीन से संबंधित कामों में ज्यादा लाभ मिलता है। ये ग्रह अशुभ हो तो व्यक्ति दुर्भाग्य का सामना करता है। परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वाहन से हानि हो सकती है। 
राहु-केतु - जिन लोगों की कुंडली ये दोनों शुभ स्थिति में होते हैं, वे रहस्यमयी होते हैं और कई उपलब्धियां हासिल करते हैं। जबकि इन ग्रहों के अशुभ होने से व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। व्यक्ति नशे का शिकार हो सकता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख