Hanuman Chalisa

2 अक्टूबर को शुक्र और बुध का राशि परिवर्तन, 3 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 2 अक्टूबर को शुक्र और बुध का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं और बुध कन्या राशि में। ज्योतिष में शुक्र को विशेष स्थान प्राप्त है। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह कहा जाता है।

बुध देव को ज्योतिष में बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक ग्रह कहा जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं। आइए जानते हैं 2 अक्टूबर के बाद किन 3 राशियों का भाग्य बदलने जा रहा है...
1. वृश्चिक राशि
 
वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
नौकरी और व्यापार के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
2.धनु राशि
 
धनु राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य लाभ होगा।
3.कुंभ राशि
 
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
बुध और शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।
कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पडे़गी।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
क्या कहते हैं 12 राशियों के आज के सितारे 
 
राशिफल-
 
मेष-स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन थोड़ा रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। इसका ध्‍यान रखें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम चल रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं।
 
वृषभ-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। नए व्‍यवसाय से सम्‍बन्धित कुछ चीजें शुरू हो सकती हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक चल रहा है। 
 
मिथुन- धन में बढ़ोत्‍तरी दिख रही है। अभी किसी को देने से बचें। थोड़ा इंतजार कर लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। 
 
कर्क-ऊर्जावान बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार , प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर एक अच्‍छी स्थिति दिखाई दे रही है। अपनों का पूरा-पूरा साथ भी दिख रहा है। सूर्यदेव को जल दें।
 
सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में सुधार की स्थिति है। प्रेम थोड़ा मध्‍यम चल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। खुश रहने का प्रयास करें।
 
कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। थोड़ा चिड़चिड़ापन बना रहेगा आपमें। प्रेम की स्थिति ठीक चल रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक हैं।पीपल को जल दें। 
 
तुला-स्‍वास्‍थ्‍य बहुत बढ़िया चल रहा है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं लेकिन आपका व्यवहार आपका नुकसान कर सकता है। प्रेम और व्‍यापार पर भी ध्यान देने की जरूरत है...
 
वृश्चिक-भाग्‍य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। धीरे-धीरे अच्‍छी शुरुआत हो जाएगी आपकी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा है। 
 
धनु-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।  प्रेम और व्‍यापार की स्थिति आपकी अच्‍छी रहेगी। जीवनसाथी का ख्याल रखें। 
 
मकर-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। 
 
कुंभ-स्थिति ठीक है। कोई परेशानी की बात नहीं है। थोड़ा डिस्‍टर्ब हो सकते हैं लेकिन आप संभाल लेंगे। निजात पा जाएंगे। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। शत्रुओं को हावी बिल्कुल न होने दें। 
 
मीन-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। कोई समस्‍या वाली बात नहीं दिख रही है। कुछ लिखने-पढ़ने की शुरुआत करना चाहते हैं तो विद्यार्थीगण शुरुआत कर सकते हैं। अधिकारियों से बना कर चलें वरना बात बिगड़ सकती है। 

ALSO READ: 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानिए आज क्या है ग्रहों की स्थिति,क्या कहता है राशिफल

ALSO READ: राशिफल : 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानिए 2 अक्टूबर 2021 के तारे-सितारे

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 17 अगस्त तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

19 July Birthday: आपको 19 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: 20 से 26 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: 20 से 26 जुलाई 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

अगला लेख