Hanuman Chalisa

एक्स्ट्राऑर्डिनरी होते हैं जुलाई माह में जन्मे जातक, जानिए और क्या खासियत है आपमें

क्या आपका बर्थ डे जुलाई में है?
 
 
आपका जन्म किसी भी साल के जुलाई महीने में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आपको समझना टेढ़ी खीर है। आप अत्यंत रहस्यवादी और मूडी हैं। आप कब यकायक खुश हो जाते हैं और कब आपका दिमाग सातवें आसमान पर पहुंच जाता है, आपको खुद भी नहीं पता होता। 
 
हां, एक बात जो आपमें सबसे स्पेशल है वह यह कि आप दिल के अतिशय कोमल है। आपकी खासियत है कि अपनी लाइफ को लेकर आपके फंडे बेहद क्लियर होते हैं। कब, कितना, कहां और कैसा बोलना है यह कोई आपसे सीखें। आपकी प्रबंधन क्षमता कमाल की होती है। 
 
आप अपने घर के कुलदीपक होते हैं। आपमें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी होती है लेकिन आपका बिना मतलब का आलस आपकी राह का रोड़ा है। इसे यूं कहें कि आपका मूड हर वक्त अपनी प्रगति के लिए नहीं बनता, जब बनता है तो आप परचम लहरा देते हैं। बुरा मत मानिएगा लेकिन थोड़े से आप डिप्लोमैटिक भी है। 
 
जिससे आपको काम निकलवाना होगा उसे अपना मुरीद बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते और जिससे आपका कोई मतलब नहीं निकलता उससे बिना बात के पंगे लेने में भी आपका विश्वास नहीं। सामान्य तौर पर आप बड़े कूल दिखाई पड़ते हैं लेकिन जब हॉट होते हैं तो गर्म तवे की तरह। लेकिन यह क्या, मात्र आधे घंटे में आप ऐसे हो जाते हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं। आपका गुस्सा ज्यादा देर तक रह ही नहीं सकता। 


 

अगर किसी संस्था के प्रमुख है तो आपको अधीनस्थ आपके गुस्से के बावजूद आपको लाइक करेंगे। घर में भी आप सबसे लाड़ले और थोड़े से सिर-चढ़े प्राणी हैं। जुलाई माह वाले अक्सर खिलाड़ी या बिजनैसमैन होते हैं। इन्हें शेयर मार्केटिंग की बेहतर समझ होती है। गणित इनका चाहे कमजोर हो रिश्तों के गणित बड़ी खूबी से सुलझा लेते हैं। पैसे की कभी परवाह नहीं करते और इनकी जेब कभी खाली नहीं रहती। घर शानदार रखते हैं। 
 
प्यार के मामले में इन-सा गहरा और समर्पित इंसान मिलना मुश्किल है। अव्वल तो इन्हें आसानी से किसी से प्यार-व्यार होता नहीं। बड़ी मुश्किल से ये किसी से प्रभावित होते हैं और जब होते हैं तो उसका दामन आसानी से नहीं छोड़ते। इनका खुद का व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि इन्हें किसी को लुभाने के लिए अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती। 
 
लेकिन ये जल्दबाजी के शिकार नहीं होते। प्यार की राह में हर कदम सोच-समझ कर उठाते हैं। अगर भूल से गलत कदम उठा भी लें तो तुरंत संभल जाते हैं। साथी अगर गलत है तो इनकी निगाह से छुप नहीं सकता। ये सच्चे इंसान को परखने की ताकत रखते हैं। 
 
जुलाई माह की वुमन समाज के कल्याण के लिए जन्मी होती है। संघर्षों के बावजूद इनके होंठों पर मुस्कान थिरकती रहती है। इनमें भी प्रतिभा भरपूर होती है लेकिन सही समय पर सही अवसर नहीं मिल पाने से निराश रहती है। लेकिन इन्हें जीवन में हमेशा सबसे आगे रहने की प्रबल चाह होती है यही वजह है कि ये प्रगति करती हैं। प्यार के मामले में भाग्य साथ नहीं देता मगर वैसे ये सबकी चहेती होती हैं। अत्यधिक संवेदनशील होने के कारण दुख बहुत पाती है मगर दिल की प्यारी होने के कारण दुख भूल भी जाती है। 
 
लकी नंबर : 4, 2, 9
 
लकी कलर : ऑरेंज, येलो और ब्लू
 
लकी डे : मंडे, सेटरडे, फ्राइडे
 
लकी स्टोन : वैसे डायमंड चांदी में पहना जा सकता है लेकिन एस्ट्रो सलाह जरूरी है।
 
सुझाव : गरीबों को रविवार के दिन संतरे वितरित करें। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
 
ALSO READ: यदि आपका जन्म इन तिथियों या इन दुर्योगों में हुआ है तो सावधान, करें ये उपाय
 

Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

Ashadhi Ekadashi Date 2026: आषाढ़ी एकादशी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश: शनि के नक्षत्र में गोचर से इन 4 राशियों पर मंडरा सकता है संकट

Parvati Jayanti 2026: पार्वती जयंती, जानिए क्या है इस दिन का महत्व और कथा

देवशयनी एकादशी कब है, क्या करते हैं इस दिन, जानिए महत्व

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की सातवीं देवी मां धूमावती, जानिए पूजा विधि

अगला लेख