biodatamaker

पौष मास कब से होगा आरंभ, जानिए शुभ तिथियां

Updated: शनिवार, 18 दिसंबर 2021 (17:36 IST)
इस बार सोमवार, 20 दिसंबर 2021 से पौष मास (paush month 2021) शुरू हो रहा है और 17 जनवरी 2022, सोमवार पर इस माह की समाप्ति होगी। पौष कृष्ण एकम से यह माह शुरू होकर पौष शुक्ल पूर्णिमा पर इसकी समाप्ति होगी। इस माह के दौरान कई शुभ तिथियां आएंगी, जो धर्म और ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहेंगी। हिंदू धर्म में कई तिथियां और त्योहार मनाए जाते हैं, जिसमें व्रत-उपवास रखने की प्रथा है। 
 
यहां जानिए पौष माह की खास शुभ तिथियां- paush month tithiya 

20 दिसंबर, सोमवार पौष मास की शुरुआत के साथ ही सूर्यदेव का विशेष पूजन-अर्चन होगा। 
23 दिसंबर, गुरुवार अंगारकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत मनाया जाएगा। 
25 दिसंबर, शनिवार को क्रिसमस पर्व और बड़ा दिन। 
27 दिसंबर, सोमवार को रुक्मणी अष्टमी मनेगी। 
31 दिसंबर, शुक्रवार सफला एकादशी मनाई जाएगी। 
1 जनवरी 2022, शनिवार से नववर्ष का प्रारंभ होगा। 
2 जनवरी, रविवार को पौषी अमावस्या तथा नर्मदा पंचक्रोशी यात्रा समाप्त होगी। 
5 जनवरी, बुधवार से इस्लाम मास जमादि उस्सानी की शुरुआत होगी।
6 जनवरी, गुरुवार को पौष मास की विनायकी चतुर्थी मनाई जाएगी। 
9 जनवरी, रविवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती।
10 जनवरी, सोमवार को शाकंभरी यात्रा आरंभ होगी। 
12 जनवरी, बुधवार को स्वामी विवेकानंद एवं महेश योगी जयंती रहेगी। 
13 जनवरी, गुरुवार को पुत्रदा एकादशी व्रत और लोहड़ी उत्सव मनाया जाएगा।
14 जनवरी, शुक्रवार को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व मनाया जाएगा।
15 जनवरी, शनिवार को मकर संक्रांति स्नान के साथ शनि प्रदोष व्रत रहेगा तथा खरमास की समाप्ति होगी। 
17 जनवरी 2022, सोमवार को पौष मास की पूर्णिमा तथा शाकंभरी यात्रा समाप्त होने के साथ ही पौष माह की समाप्ति भी हो जाएगी।

Sun Worship
 


ALSO READ: पौष मास कब से हो रहा है आरंभ, जानिए खास बातें

ALSO READ: Malmas 2021 : कब से लग रहा है खरमास (मलमास), जानें किन शुभ कार्यों पर लगेगी रोक

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

16 August Birthday: आपको 16 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 17 से 23 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

अगला लेख