Daily Horoscope
✕

Paush 2021: पौष मास के रविवार को करें सूर्य उपासना, जानें महत्व एवं 8 खास बातें

Updated: रविवार, 10 जनवरी 2021 (09:19 IST)
शास्त्रों में पौष मास के रविवार का अत्यधिक महत्व बताया गया है। अत: पौष मास में सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य आत्मा का कारक होता है। इस वर्ष पौष मास 31 दिसंबर 2020 से शुरू होकर 28 जनवरी 2021 तक जारी रहेगा। मान्यता है कि इस महीने में सूर्य देव की विधि-विधान से पूजा करने से ऊर्जा, सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। 
 
करियर की उन्नति के लिए, राजकीय मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए सूर्य का कुंडली में अनुकूल होना बेहद जरूरी है। अगर किसी की पत्रिका में सूर्य प्रतिकूल हो तो हर कार्य में असफलता नजर आती है। ऐसी स्थिति में सूर्य देव का पूजन तथा सूर्य यंत्र की प्रतिष्ठा कर धारण करने या पूजन करने से सूर्य का शीघ्र ही सकारात्मक फल प्राप्त होने लगता है।
 
सूर्य यंत्र 2 प्रकार के होते हैं। प्रथम नवग्रहों का एक ही यंत्र होता है और दूसरा नवग्रहों का अलग-अलग पूजन यंत्र होता है। दोनों यंत्रों के एक जैसे ही लाभ होते हैं। इस यंत्र को सामने रखकर नवग्रहों की उपासना करने से सभी प्रकार की आपदाएं नष्ट होती हैं। आरोग्य प्राप्त होता है। व्यापार आदि में सफलता मिलती है। समाज में यश-पद-प्रतिष्ठा-प्रगति प्राप्त होती है। शुभ कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है।
 
 
कैसे करें पूजन :-
 
1. सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए सूर्य यंत्र को सम्मुख रखकर विष्णु भगवान का पूजन या हरिवंश पुराण की कथा का आयोजन करना चाहिए।
 
2. विधान के अनुसार उस दिन सुबह से ही मुंह जूठा ना करें।
 
3. पौष मास के रविवार को बिना नमक का भोजन ग्रहण करना चाहिए।
 
4. ठीक बारह बजे जब सूर्य देवता शीर्ष पर हों तब शुद्ध ताजे बने चावल पर दूध डालें। उस पर आधा चम्मच शुद्ध घी डालें, सबसे ऊपर शकर रखें। इस भोग को सूर्य देवता को अर्पित करें।
 
5. बाद में सूर्य यंत्र की पूजन के पश्चात इसे स्वयं ग्रहण करें।
 
6. प्रतिदिन स्नान के बाद सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल अर्घ्य करना चाहिए।
 
7. जल अर्पण करते समय कुंमकुंम, लाल पुष्प और अक्षत डालकर पूजन करना शुभ होता है।
 
8. अर्घ्य देते समय 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र का जाप करें।

ALSO READ: सूर्य का रथ कितना रहस्यमयी है, आइए जानें

ALSO READ: Sun Transit In 2021 : साल 2021 में कैसा रहेगा सूर्य का गोचर

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख