ganesh chaturthi
✕

Panchak : पंचक कब होगा शुरू, कब तक चलेगा, 5 बड़ी बातें

Published: गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (17:21 IST)
Panchak 2022
 

ज्योतिष शास्त्र में पंचक काल के समय को शुभ नहीं माना जाता है। इसे अशुभ और नुकसानदेह नक्षत्रों का योग माना जाता है। मान्यतानुसार धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को पंचक कहा जाता है।

जब चंद्रमा, कुंभ और मीन राशि पर रहता है, तब उस समय को पंचक कहते हैं। इस बार 9 सितंबर 2022, (panchak 9 september 2022) दिन शुक्रवार से पंचक काल शुरू हो रहा है और इसे चोर पंचक कहा जाता है। 
 
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, इस बार 9 सितंबर 2022, शुक्रवार की सुबह 12.39 मिनट से पंचक शुरू हो रहा है, जो कि 13 सितंबर 2022, दिन मंगलवार की सुबह 6.36 मिनट तक जारी रहेगा। 
 
ज्योतिष में आमतौर पर माना जाता है कि पंचक में कुछ विशेष कार्य नहीं किए जाते हैं। इस बार पंचक शुक्रवार से शुरू हो रहा है, जो चोर पंचक कहलाता है। प्राचीन ज्योतिष शास्त्र में धनिष्ठा से रेवती तक जो 5 नक्षत्र (धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती) होते हैं, उन्हें पंचक कहा जाता है। अत: इन 5 दिनों में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए तथा मांगलिक कार्यों को करने से भी बचना चाहिए। 
 
जानिए 5 बड़ी बातें- 
 
1. प्रचलित मान्यतानुसार पंचक में किसी की मृत्यु होने से और पंचक में शव का अंतिम संस्कार करने से उस कुटुंब या निकटजनों में पांच मृत्यु और हो जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए यदि किसी की मृत्यु पंचक अवधि में हो जाती है, तो शव के साथ 5 पुतले आटे या कुश (एक प्रकार की घास) से बनाकर अर्थी पर रखें और इन पांचों का भी शव की तरह पूर्ण विधि-विधान से अंतिम संस्कार करना चाहिए, इससे पंचक दोष समाप्त हो जाता है। 
 
2. पंचक के दौरान घास, लकड़ी, ईंधन, काष्ठ आदि का संग्रह नहीं करना चाहिए, इससे अग्नि का भय रहता है।
 
3. विद्वानों की मानें तो चोर पंचक में यात्रा करने की मनाही है। इस समयावधि में दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह यम की दिशा मानी गई है। अत: यह समय हानिकारक माना गया है।
 
4. शुक्रवार को शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक कहलाता है। अत: इस दौरान धन का लेन-देन, व्यापार या किसी खास तरह के सौदे नहीं करने चाहिए, इससे धन हानि संभव है। 
 
5. पंचक के दौरान पलंग तथा घर की छत नहीं बनाना चाहिए, इससे धन हानि और घर में क्लेश होता है। 

Panchak 2022


Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख