Hanuman Chalisa
✕

Hast rekha gyan: हस्तरेखा में हाथों की ये लकीर बताती है कि आप भाग्यशाली हैं या नहीं

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 29 अप्रैल 2024 (14:24 IST)
Palmistry Bhagya Rekha: अंगुष्ठयवैराढयाः सुतवन्तोगुंष्ठमूलगैश्च यवैः। दीर्घागंलिपवार्ण सुभगो दीर्घायुषश्चैव।। अर्थात धनी मनुष्यों के अंगूठे में यव का चिन्ह होता है। अंगूठे के मूल में यव का चिन्ह हो तो पुत्रवान होते हैं। यदि अंगुलियों के पर्व लम्बे हो तो भाग्यशाली व दीर्घायु होता है। आओ जानते हैं भाग्य रेखा के बारे में।
ALSO READ: लक्ष्मी वृद्धि के लिए तुलसी की सूखी लकड़ी से ज्योतिष के अचूक उपाय
ज्योतिषियों का मानना है कि हाथों की लकीरों में ही सभी का भाग्य छुपा हुआ है। यह कैसे जानें कि आपके हाथ में भाग्य रेखा है या नहीं। है तो क्या भाग्य से ही सबकुछ मिलेगा या कि उस रेखा का और भी कुछ मतलब होता है।
 
भाग्य रेखा:-
  1. भाग्य रेखा हथेली के बीच में होती है। यह मणिबंध से निकलकर उपर की ओर जाती है।
  2. भाग्य रेखा यदि सरल और स्पष्ट है तो व्यक्ति का भाग्य साथ देगा लेकिन यह रेखा टूटी-फूटी और अस्पष्ट है तो कर्म पर ही निर्भर रहना होगा।
  3. यह भी मान्यता है कि यदि यह रेखा कलाई से निकलकर यदि गुरु पर्वत में मिल जाए तो व्यक्ति बहुत ही ज्यादा भाग्यशाली होता है।
  4. यह भी मान्यता है कि यदि यह रेखा कलाई से निकलकर यदि शनि पर्वत में मिल जाए तो भाग्य की कोई गारंटी नहीं।
  5. भाग्य रेखा पर कोई शुभ चिन्ह बना है तो यह शुभ होती है।
  6. भाग्य रेखा जीवन में भाग्य को बढ़ाती है।
  7. भाग्य रेखा शुभ स्थिति में है तो ऐसे व्यक्ति का शादी के बाद भाग्य चमककता है और वह खूब धन कमाता है।
  8. यदि कोई रेखा शनि पर्वत पर पहुंचकर बंट जाए और गुरु पर्वत यानी तर्जनी अंगुली के नीचे पहुंच जाए तो ऐसा व्यक्ति बहुत दानी एवं परोपकारी होता है। यदि हथेली पर जिस स्थान पर भाग्य रेखा कटी है तो यह माना जाता है कि जीवन के उस पड़ाव पर जातक को संघर्ष और कष्ट झेलना पड़ सकता है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 16 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

16 October Birthday: आपको 16 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

अगला लेख