dharma sangrah

मूलांक 1 के लोग कैसे होते हैं? 10, 19 और 28 तीनों तारीख के लोगों में होता है अंतर

कैसे होते हैं मूलांक 1 के जातक जानिए न्यूमेरोलॉजी एक्सपर्ट हंसा पंडित से

Updated: शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (12:05 IST)
मूलांक 1 
मूलांक 1 की बात की जाए तो ज्यादातर 1 तारीख में जन्मे लोग साहसी दृढ़ निश्चय मिलनसार कुछ तीखे स्वभाव के देखे जाते हैं। इस नंबर पर सूर्य का प्रभाव रहता है। सूर्य को पिता का रूप माना गया है। 1 नंबर के स्वामी सूर्य है यह लोग जो ठान लेते हैं वह करके दिखाते हैं इस मूलांक वाले लोगों पर सूर्य का प्रभाव होने से इन्हें नेत्र से और हड्डी से संबंधित रोग हो सकते हैं। 
 
इनका जिद्दी स्वभाव होता है लेकिन इनमें आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। अक्सर ऐसे लोग गवर्नमेंट जॉब में या फिर उसी के समकक्ष उच्च पद पर कार्यरत होते हैं।  इन्हें विदेश यात्रा से भी लाभ होता है। इस मूलांक वाले लोगों को सूर्य देव को नियमित जल देना चाहिए।  
 
अभी अगर हम 1 मूलांक की बात करें एक 10,19, 28 इन सभी का मूलांक एक बनेगा एक और 10 तारीख में एक ही नंबर आ रहा जो सूर्य को दिखाता है लेकिन 19 नंबर में 1 नंबर सूर्य का और 9 नंबर मंगल का है इसलिए ऐसे जातक का मूलांक 1 रहेगा लेकिन उस पर सूर्य और मंगल दोनों का प्रभाव देखा जाएगा। ऐसे जातक अत्यधिक ऊर्जा वाले होते हैं क्योंकि उन में सूर्य और मंगल दोनों का प्रभाव देखा जाता है क्योंकि सूर्य तो है ही ऊर्जा प्रदान करने वाला ग्रह लेकिन मंगल भी जातक को बहुत ऊर्जावान बनाता है।  
 
ऐसे ही 28 नंबर का मूलांक भी 1 है लेकिन इस तारीख में 2 चंद्र का और 8 शनि का नंबर है इसलिए ऐसे जातकों पर चंद्र और शनि का प्रभाव देखा जाएगा क्योंकि जहां पर चंद्र और शनि की युति हो जाएगी वहां पर विष दोष का निर्माण होगा और क्योंकि मूलांक 1 है तो सूर्य का प्रभाव होगा।  
 
विष दोष के साथ में सूर्य होने से ऐसे लोगों को जीवन में संघर्ष करते देखा गया है। 1 मूलांक वालों को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में सूर्य को जल चढ़ाने से अपने कार्य क्षेत्र में बहुत सफलता मिलती है। 

ज्योतिषाचार्य हंसा पंडित 30 सालों से टैरो, न्यूमेरोलॉजी और ज्यो‍तिष के क्षेत्र में जाना माना नाम है। आप ज्योतिष के क्षेत्र में गोल्ड मेडलिस्ट हैं और कई सम्मानों से नवाजी जा चुकी हैं।
संपर्क : hansa.bittu@gmail.com

कैसा होगा नया साल, मूलांक 1 से लेकर 9 तक जानिए अपने हाल

लेखक के बारे में
हंसा केवलिया पंडित
ज्योतिषाचार्य हंसा केवलिया पंडित विगत 30 वर्षों से टैरो न्यूमरोलॉजी और ज्योतिष के क्षेत्र में जाना-माना नाम है और कई सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

दूसरा मंगला गौरी व्रत 2026: कब करें पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त, विधि और 5 खास उपाय

साल 2026 का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण: देश-दुनिया पर क्या होगा असर? जानिए 12 राशियों का भविष्यफल

पूर्ण सूर्य ग्रहण 2026: कब लगेगा, सूतक काल कितने घंटे रहेगा? जानें समय, कहां दिखेगा और राशियों पर असर

10 August Birthday: आपको 10 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख