biodatamaker

इन राशियों के लिए शुभ रहेंगे साल के अंतिम 2 महीने, नौकरी-व्यापार में होगा महालाभ

Updated: सोमवार, 8 नवंबर 2021 (14:18 IST)
November And December Month 2021 Rashifal : नवंबर और दिसंबर माह के ग्रह गोचर के अनुसार वर्ष 2021 के अंतिम 2 माह इन राशि वालों के लिए ज्योतिष विदवानों के अनुसार नौकरी और व्यापार में उन्नती की संभावना होकर महालाभ मिल सकता है। ग्रहों की‍ स्थिति कह रही है कि अंतिम दो माह इन राशियों को खुशियां मिलेगी और सभी अटके काम पूर्ण होंगे। आओ जानते हैं कि कौनसी हैं वे राशियां।
 
1. मेष ( Aries ) : ग्रह गोचर के अनुसार आपको यात्रा सुख और परिवार का सुख मिलेगा। इस माह बृहस्पति का गोचर आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में होगा, जिससे आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपके लिए दोनों माह उत्तम है।
 
2. कर्क ( Cancer ) : कर्क राशि के लिए बुध बारहवें और तीसरे भाव का स्वामी होकर चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। यह सुख का भाव है। इसके बाद बुध पंचम भाव में गोचर करेगा, जिसमें मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। हालांकि आपकी राशि के लिए सूर्य दूसरे भाव का स्वामी होकर पंचम भाव में गोचर करेगा। तब यहां बुधादित्य योग बनेगा तो धन के लिए उत्तम माना जाता है। 20 नंवबर को गोचर अनुसार बृहस्पति अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति बारहवें स्थान में भाग्येश होने के कारण भाग्य का साथ भले ही नहीं मिले लेकिन यह समय उत्तम रहेगा।
 
3. सिंह ( Leo ) : ग्रह गोचर के अनुसार आपका व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारित सुख और शांति में वृद्धि होगी। सुख और समृद्धि और भी बढ़ जाएगी। 20 नंवबर को बृहस्पति के सप्तम में जाने से स्थिति में शुभ बदलाव होगा।
 
4. कन्या ( Virgo ) : ग्रह गोचर के अनुसार परिवार में सुख और यात्रा का योग बनेगा। व्यापार और व्यवसाय में उन्नती होगी। 20 नवंबर को बृहस्पति का छठे भाव में गोचर करेगा तब सेहत और संबंधों पर ध्यान देना होगा।
Monthly Horoscope 2021
5. धनु ( Sagittarius ) : ग्रह गोचर के अनुसार नवंबर और दिसंबर माह आपके लिए धनलाभ वाला सिद्ध होगा। 20 नवंबर को बृहस्पति के कुंभ राशि में आने से परिवार में सुख बढ़ेगा। बृहस्पति का दूसरे भाव में गोचर परिवार और धन की दृष्टि से शुभ है। आपके लिए यह गोचर उत्तम रहेगा।
 
6. मकर ( Capricorn ) : मकर राशि के जातकों के लिए यह समय फलदायी रहने वाला है। 20 नवंबर के बाद बृहस्पति कुंभ राशि में होंगे तब आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। हालांकि दोनों माह आपके लिए महालाभ वाले ही सिद्ध होंगे।
 
7. कुंभ ( Aquarius ) : आपके लिए अपने पेशेवर साम्राज्य का निर्माण करने के लिए ग्रह गोचर भाग्य के द्वार खोलने वाले हैं। 20 नवंबर के बाद सेहत में भी सुधार होगा और आर्थिक स्थिति में भी बदलाव होगा।
 
हालांकि यह भी कहा जाता है कि तुला ( Libra ) और वृश्चिक ( Scorpio ) राशि के लिए भी वर्ष के अंतिम 2 माह अच्छे रहेंगे। 20 नवंबर के बाद जहां तुला को भाग्य का साथ मिलेगा वहीं वृश्‍चिक को पारिवारिक सुख मिलेगा।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख