ramcharitmanas

नववर्ष 2022 में शनिदेव होंगे मेहरबान, बस जपें इन 6 मंत्रों में से किसी भी 1 मंत्र को

Updated: शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (15:25 IST)
1 जनवरी 2022 (1 January 2022) से नववर्ष की शुरुआत हो रही है। इस बार नए साल की पहली तारीख शनिवार को पड़ रही है तथा कालसर्प योग में नववर्ष शुरू हो रहा है। 

ऐसे समय कालसर्प योग और शनि की साढ़ेसाती एवं ढैया जिन जातकों को चल रहा हैं, वे शनिदेव के मंत्रों (Shani dev) का जाप, शनि चालीसा (Shani Chalisa), शनि स्त्रोत (Shani Stotram Patha) पाठ तथा महाकाल शनि मृत्युंजय स्त्रोत (Mahakal Shani Mrutunjay Stotra) को अवश्य पढ़ें इससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा तथा शत्रु भय से सुरक्षा होने साथ ही भाग्योन्नति भी होगी। इसके साथ ही शनि मंदिर जाकर शनिदेव का पूजन, शनिदेव को काले तिल और तेल चढ़ाना भी उचित रहेगा।
 
यहां पढ़ें शनिवार के दिन पढ़ें जाने वाले खास मंत्र shani dev mantra- 
 
मंत्र- 
 
1. ॐ शं शनैश्चराय नमः
 
2. पौराणिक शनि मंत्र- ॐ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌। छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।
 
3. ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शंयोरभिश्रवन्तु नः। ॐ शं शनैश्चराय नमः। 
इस मंत्र का 21 दिन में 23 हजार जप करने से तत्काल लाभ मिलेगा। 
 
4. महामृत्युंजय मंत्र (Mahamrityunjaya Mantra)- ॐ त्र्यम्बकम्‌ यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्द्धनं उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्‌। 
 
इस दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें तथा इस मंत्र की प्रतिदिन 10 माला, 125 दिन तक करने से सवा लाख जाप पूर्ण होंगे। यह हर समस्या का निजात दिलाने के लिए अतिलाभदायी रहेगा। 
 
5. ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:। 
 
6. ॐ नमः शिवाय।

इसके अलावा गणेश मंत्र तथा बजरंगबली के मंत्रों का जाप करना बहुत फायदेमंद साबित होगा।

ALSO READ: वर्ष 2022 में कब-कब होगा शनि का गोचर? ढैय्या और साढ़ेसाती से कौनसी राशियां होंगी प्रभावित (जानें लग्नानुसार)

ALSO READ: दशरथ कृत शनि स्तोत्र

Shanivar mantra

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

रक्षाबंधन 2026: 5 त्योहार, 1 अंतरराष्ट्रीय दिवस और चंद्र ग्रहण का महासंयोग; चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य

शनि का बुध के रेवती नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे लाभ और तरक्की के अवसर

हनुमानजी का ये साबर मंत्र 3 बार पढ़ें, काला जादू करने वाला खुद हो जाएगा परेशान! जानें जाप की सही विधि

21 August Birthday: आपको 21 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख