Daily Horoscope
✕

Navratri 2021: कलश स्थापना मुहूर्त, देखें मां नवदुर्गा पूजन सामग्री सूची

Updated: शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (19:50 IST)
इस वर्ष 7 अक्टूबर 2021, गुरुवार आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। इन दिनों प्रतिपदा से नवमी तक देवी दुर्गा के नौ रूपों का पूजन होता है। नवरात्रि कलश स्थापना के लिए कई आवश्यक सामग्रियों की जरूरत होती है।

आइए जानते हैं मां नवदुर्गा पूजन की सामग्री की सूची और कलश स्थापना के सबसे खास मुहूर्त- 
 
नवरात्रि पूजन की सामग्री सूची-
 
मां दुर्गा की प्रतिमा अथवा फोटो, सिंदूर, केसर, कपूर, धूप, दर्पण, कंघी, कंगन या चूड़ी, सुगंधित तेल, चौकी, चौकी के लिए लाल कपड़ा, लाल चुनरी, आसन, नारियल, आम के पत्तों का वंदनवार, दीपक, लंबी बत्ती के लिए रुई या बत्ती, कलावा, लोबान, गुग्गल, लौंग, कमल गट्टा, हवन कुंड, बेलपत्र, जौ, मेवे, हवन के लिए आम की लकड़ी, धूप, अगरबत्ती, माचिस, कलश, अक्षत, गुलाल, कुमकुम, गंगा जल, चंदन, मौली, श्रृंगार का सामान, झंडा, लौंग, इलायची, आम के पत्‍ते, पुष्प, रोली, मौली, फूलों का हार, 7 तरह के अनाज, चौड़े मुंह वाला मिट्टी का एक बर्तन, आम या अशोक के पत्ते, पान के पत्ते, मेहंदी, बिंदी, बताशे या मिश्री, उपले, फल, मिठाई, साबुत सुपारी, हल्दी की गांठ, नैवेद्य, शहद, शकर, जायफल, पिसी हुई हल्दी, पांच मेवा, घी/ तेल, दुर्गा चालीसा व आरती की किताब, दुर्गा सप्‍तशती किताब आदि।
 
 
घटस्थापना के सबसे शुभ मुहूर्त-
 
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 07 अक्टूबर, गुरुवार को कलश स्थापना की जाएगी। जिसका सबसे खास मुहूर्त सुबह 06.17 मिनट से सुबह 07.07 मिनट तक ही है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त 11.51 मिनट से दोपहर 12.38 मिनट के बीच है। इस मुहूर्त में घटस्थापना करना लाभकारी रहेगा। पंचांग के मत-मतांतर के चलते शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा कलश स्थापना का अन्य मुहूर्त सुबह 06:06 मिनट से 10:03 मिनट पर भी बताया जा रहा है, जिसकी अवधि 03 घंटे 57 मिनट तक रहेगी। 

अन्य मुहूर्त- 
 
इस बार गुरुवार को घट स्थापना के दिन चित्रा नक्षत्र, विष कुंभ और कन्या राशि में चर्तुग्रही जैसे योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन चित्रा वैधृति योग का निषेध होने से कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त में करना भी विशेष फलदायी होगा। अगर इस मुहूर्त में घट स्थापना नहीं कर पाए हैं घबराने की बात नहीं आप दोपहर 12.14 मिनट से दोपहर 01.42 मिनट तक लाभ के चौघड़िया में और 1.42 मिनट से शाम 03.09 मिनट तक अमृत के चौघड़िया में पूजन कर सकते हैं। 

ALSO READ: जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी : पढ़ें मां दुर्गा की दिव्य आरती

ALSO READ: Navratri Kalash Sthapana Muhurat : सुबह से शाम तक क्या है नवरात्रि कलश स्थापना के सबसे अच्छे मुहूर्त

 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का कन्या राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन, करियर और समृद्धि में होगी तरक्की

Annual Numerology 2027 : क्‍या जन्मतिथि 6, 15 या 24 है? मूलांक 6 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

04 November Birthday: आपको 4 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 04 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख