suvichar
✕

नौतपा 2019 : नौतपा की तपिश जरूरी है अच्छी बारिश के लिए, अभी आसमान से बरसने वाली है आग

Updated: बुधवार, 29 मई 2019 (16:40 IST)
25 मई 2019 से नौतपा आरंभ हो गए हैं। नौतपा के दिनों में मौसम का अलग-अलग प्रभाव देखने मिल रहा है। रोहिणी में नौतपा के 9 दिन के दौरान गर्मी बढ़ने के साथ तेज हवा व आंधी चलने के भी योग बन रहे हैं। इस दौरान बूंदाबांदी की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। 28, 29 और 30 मई को उमस बढ़ने के साथ हल्की बारिश की न्यूनतम संभावना है। 
 
31 मई और 1 व 2 जून को तेज हवा चलने और आंधी-तूफान के साथ बारिश के योग बन रहे हैं। नौतपा में बेमौसम बारिश का योग बन रहा है। हालांकि यह अच्छे संकेत नहीं माने जाते हैं। नौतपा में जितनी गर्मी पड़ती है साल भर वर्षा के उतने ही अच्छे आसार होते हैं। सूर्य, राशि व ग्रहों की चाल से कई वर्ष बाद समसप्तक योगकाल में नौतपा चल रहे हैं। ऐसा कई वर्षों के बाद हो रहा है। 25 मई की सुबह सवा 6 बजे से आरंभ हुए नौतपा 3 जून 2019 तक चलेंगे।
 
एक जून से तापमान में इजाफा होगा, जिसका असर 3 जून तक रहेगा। इस दौरान सूर्य, बुध रोहिणी नक्षत्र में हैं केतु, शनि शुक्र के नक्षत्र में हैं। राहु गुरु के तथा मंगल राहु नक्षत्र में होने से आसमान से आग बरसने जैसी स्थिति बनने वाली है।
 
ज्योतिष के सिद्धांत के अनुसार नौतपा में अधिक गर्मी का अधिक होना अच्छी बारिश होने का संकेत माना जाता है। अगर नौतपा में गर्मी ठीक न पड़े, या रोहिणी गल जाए तो अच्छी बारिश के आसार कम हो जाते हैं।
 
ज्येष्ठ मासे सिते पक्षे आर्द्रादि दशतारका ।
सजला निर्जला ज्ञेया निर्जला सजलास्तथा ।।
 
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में आद्रा नक्षत्र से लेकर दस नक्षत्रों तक यदि बारिश हो तो वर्षा ऋतु में इन दसों नक्षत्रों में वर्षा नहीं होती, यदि इन्हीं नक्षत्रों में तीव्र गर्मी पड़े तो वर्षा अच्छी होती है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख