Daily Horoscope

कितना तपेगा नौतपा 2019, कब से कब तक है, क्या ग्रह संयोग बन रहे हैं

Updated: मंगलवार, 21 मई 2019 (15:13 IST)
नौतपा, नवतपा, रोहिणी जैसे नामों से पहचाने जाने वाले तपते-जलते 9 दिन आने वाले हैं। आइए जानें नौतपा से जुड़ी 7 प्रमुख बातें.... 
 
1. ज्योतिषियों के अनुसार नवतपा इस साल 25 मई को सुबह 10.33 बजे सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ शुरू हो जाएगा और 3 जून को नवतपा का आखिरी दिन होगा। 
 
2.इस दौरान सूर्य, मंगल, बुध का शनि से समसप्तक योग होने से धरती के तापमान में इजाफा होगा। 
 
3. सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों तक रहता है, लेकिन शुरुआती नौ दिनों को ही नवतपा के रूप में मान्यता दी जाती है।
 
4. इन नौ दिनों में धरती जितनी ज्यादा तपेगी आने वाले समय में बारिश के योग उतने ही ज्यादा उत्तम होंगे। यानी नवतपे की तपीश से बारिश का अनुमान लगाया जाता है। 
 
5.इस साल ज्योतिषियों के मुताबिक बुध का शनि से समसप्तक योग नवतपा में बन रहा है। समसप्तक योग से झुलसा देने वाली गर्मी पड़ेगी। जो अच्छी वर्षा के संकेत दे रहा है। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर तेज आंधी के भी योग बन रहे हैं।
 
6.ज्योतिषियों का कहना है कि इस साल नौतपा नहीं गलने वाला है अत: पिछले साल के मुकाबले बारिश के योग ज्यादा बेहतर है। हालांकि कुछ दिन ऐसे भी रहेंगे जब खंडवर्षा के योग बनेंगे, लेकिन इसके बावजूद शेष बचे दिन बेहतर बारिश की सौगात देकर धरती के आंचल को हरा-भरा कर देंगे।
 
7. नौतपा तपने से वर्षा अच्छी होगी और अच्छी वर्षा से बेहतर खाद्यान्न उत्पादन के भी योग बन रहे हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख