Hanuman Chalisa
✕

Naukri Ke Upay: मनचाही नौकरी पाने के लिए कौनसे उपाय करना चाहिए?

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024 (13:02 IST)
Naukri Ke Upay: बेरोजगारी के दौर में एजुकेशन के बाद नौकरी पाना भी एक बड़ा टॉस्क रहता है। कई लोगों को तो आसानी से नौकरी मिल जाती है परंतु कई लोगों को भाग्य का साथ नहीं मिलने के कारण भटकना पड़ता है। आज हर कोई सरकारी नहीं तो प्राइवेट नौकरी पाना चाहता है। नौकरी मिल भी जाती है तो मनचाही नहीं मिलती है। जब नहीं मिलती है नौकरी तो व्यक्ति भगवान की शरण में जाता है और ज्योतिष के उपाय भी करता है। यह कार्य मन में उम्मीद और विश्‍वास को कायम रखते हैं। सकारात्मक सोच से सभी कुछ हासिल‍ किया जा सकता है।ALSO READ: Shani Gochar: 2025 में इन राशियों को नौकरी और करियर में देखना पड़ेगा संघर्ष का समय

 
1. रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अक्षत यानी चावल अर्पित करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार इस उपाय से व्यक्ति को अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। 
 
2. इंटरव्यू देने जाते समय यदि रास्ते में कोई गाय नजर आ जाए तो उसे आटा-गुड़ खिला कर जाएं। 
 
3. आपको नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाना है तो घर से निकलने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 
 
4. बजरंग बली का फोटो जिसमें उनका उड़ता हुआ चित्र हो घर में रखना चाहिए और उसकी पूजा करना चाहिए। 
 
5. एक नींबू के ऊपर चार लौंग गाड़ दें और 'ॐ श्री हनुमते नम:' मंत्र का 108 बार जप करके नींबू को अपने साथ लेकर जाएं। आपका काम अवश्य बन जाएगा। 
 
6. रूके हुए कार्य सिद्धि के लिए यह टोटका बहुत ही लाभदायक है। किसी भी गणेश चतुर्थी को गणेश जी का ऐसा चित्र घर पर लगाएं, जिसमें उनकी सूंड दाईं ओर मुड़ी हुई हो। उनकी आराधना करें। उनके आगे लौंग तथा सुपारी रखें। जब भी कहीं काम पर जाना हो, तो इस लौंग तथा सुपारी को साथ लेकर जाएं, तो काम सिद्ध होगा। 
 
7. श्रीकृष्ण का मूलमंत्र 'कृं कृष्णाय नमः' है। अपना सुख चाहने वाले प्रत्येक मनुष्य को इस मूलमंत्र का जाप प्रातः काल नित्य क्रिया व स्नानादि के पश्चात एक सौ आठ बार करना चाहिए। ऐसा करने वाले मनुष्य सभी बाधाओं एवं कष्टों से सदैव मुक्त रहते हैं।ALSO READ: Vakri guru : गुरु वक्री होकर बदल देंगे इन 4 राशियों का भाग्य, नौकरी और व्यापार में होगा लाभ ही लाभ
 
8. जब भी आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाएं तो 'ॐ नम: भगवती पद्मावती ऋद्धि-सिद्धि दायिनी' इस मंत्र का जप 108 कर लें। एकाग्र मन से जप करने पर आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी।
 
9. रोज सुबह पक्षियों को सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर खिलाएं और मंदिर में दर्शन करें।
 
10. शनिवार के दिन शनि देव का विधिपूर्वक पूजन करके नीचे लिखे मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र - ॐ शं शनैश्चराय नम:।ALSO READ: Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Numerology Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

साल के आखिरी महीने में क्या करें? खर्च, डिजिटल कचरे और रिश्तों से जुड़ी यह तैयारी काम आएगी

सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

क्‍यों मनाई जाती है अन्नपूर्णा जयंती? भगवान शिव से क्‍या है इसका संबंध? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

अगला लेख