dharma sangrah
✕

Astro Tips : नौकरी पाना चाहते हैं तो करें ये 5 उपाय

Updated: गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (18:57 IST)
यदि आप बेरोजगार हैं और नई नौकरी चाहते हैं या आपकी जॉब चली गई है और अब दूसरी जॉब चाहते हैं तो ज्योतिष के सामान्य उपाय आजमाकर देंखे। हो सकता है कि आपकी नौकरी लग जाए।
 
 
1. शुक्ल पक्ष के सोमवार को पड़ने वाले सिद्ध योग में 3 गोमती चक्र चांदी के तार से बांधकर हमेशा अपने पास रखें। नौकरी में भाग्योदय होगा और अगर जातक का व्यापार-व्यवसाय हो तो भी आशातीत फायदा होगा।
ALSO READ: कुंडली में नौकरी या व्यापार, जानिए 9 बातें आपको क्या होगा फलीभूत
2. बजरंग बली का फोटो, जिसमें उनका उड़ता हुआ चित्र हो, घर में रखना चाहिए और उसकी पूजा करना चाहिए। मंदिर में मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और प्रति मंगालवार को हनुमानजी के मंदिर जाएं। हो सके तो पांच शनिवार को हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। यदि यह संभाव नहीं हो तो पांच बार कभी भी किसी भी शनिवार को चोला चढ़ाएं।
 
3. रोज सुबह पक्षियों को 7 प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर खिलाएं और मंदिर में दर्शन करें। सात तरह के अनाज समान मात्रा में लेकर सुबह आप अपने घर की छत पर या किसी पार्क में खुले स्थान पर फैला दें। जिससे पक्षी अनाज के ये दाने चुग लेंगे। उनके लिए जल की व्यवस्था भी करें। यह उपाय कम से कम 43 दिन तक करें।
 
4. यदि आप नौकरी पाना चाहते हैं तो नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाएं, तो जेब में लाल रूमाल या कोई लाल कपड़ा रखें। 
 
5. हर रविवार को गाय को किसी बर्तन में गुड़ व गेहूं रखकर स्नेहपूर्वक खिलाएं। इसके साथ ही मंदिर में पीली वस्तुएं दान करें।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 12 अक्‍टूबर, 2026

12 October Birthday: आपको 12 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

11 October Birthday: आपको 11 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

मंगल गुरु के साथ शनि का नवपंचम योग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता

मंगल-गुरु-राहु का षडाष्टक योग: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिल सकता है बड़ा लाभ

अगला लेख