Hanuman Chalisa

24 नवंबर तक वृश्चिक राशि में रहेंगे बुध, किन राशियों के लिए हैं शुभ

WD
बुध ज्ञान का कारक है। बुध की उच्च राशि कन्या व नीच राशि मीन है। बुधवार इसका वार है व गणेशजी देवता हैं, जो सफलता के कारक हैं। रंग हरा, रत्न पन्ना व बुध से संबंधित तारीख 5, 14, 23 है। बुध ने 2 नवंबर 2017 को रात्रि 1 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। यहां बुध 24 नवंबर, दोपहर 2 बजे तक रहेंगे। 12 राशियों पर इसका प्रभाव कैसा रहेगा? आइए जानते हैं-
 
मेष- भाइयों को कष्ट, साझेदारी में नुकसान, शत्रुभय रह सकता है। कर्ज की स्थिति को टालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। वार्तालाप में भी सतर्कता बरतें।
 
वृषभ- प्रेम में सफलता, संतान से लाभ, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। दैनिक व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रभाव क्षेत्र में थोड़ी कमी महसूस करेंगे।
 
मिथुन- किसी भी कार्य में परिश्रम द्वारा सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में प्रतिकूल स्थिति रहेगी। मातृपक्ष का सहयोग लेकर चलना होगा। बाहरी मामलों में सतर्कता रखना होगी। लेन-देन सावधानीपूर्वक करें।
 
कर्क- बाहरी मामलों में सावधानी रखना होगी। यात्रा करते वक्त सतर्क रहें। पराक्रम बढ़ेगा, भाइयों व मित्रों का सहयोग लेकर चलें। साझेदारी के मामलों में जरा बचकर चलना होगा। संतान से लाभ व मनोरंजन पर खर्च होगा।
 
सिंह- पारिवारिक कार्य बनेंगे, वाहनादि सुख मिलेगा। धन संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा अपने कार्य के प्रति सजग रहें। पिता के मामलों में वाद-विवाद से बचना होगा।
 
कन्या- पराक्रम द्वारा आप अपने कार्य कर पाने में समर्थ होंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना होगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति स्वप्रयत्नों से ठीक ही रहेगी। नौकरीपेशा प्रगतिपूर्ण वातावरण पाएंगे। भाग्य में थोड़ी कमी महसूस करेंगे।
 
तुला- भाग्य के साथ देने से कार्य में सुधार रहेगा। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा वहीं कुटुम्बियों का सहयोग मिलने से सुखद स्थिति रहेगी। बाहर गांव की यात्रा के योग बनेंगे। बाहरी संबंधों में सुधारजनक स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा।
 
वृश्चिक- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक करने पर सफलता पाएंगे। आर्थिक मामलों मे थोड़ी परेशानी अनुभव करेंगे लेकिन कार्य रुकेंगे नहीं। दैनिक गतिविधियों में परिवर्तन न करें। दांपत्य जीवन मिला-जुला रहेगा।
 
धनु- व्यापार-व्यवसाय में संभलकर चलना होगा। नौकरीपेशा अपने कार्य पर ध्यान रखकर चलें। बाहरी मामलों में अपने विवेक का इस्तेमाल कर समस्याओं का समाधान निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कर्ज की स्थिति टालें। 
 
मकर- आर्थिक मामलों में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान के मामलों में खर्च होगा। लेखन संबंधित मामलों में सावधानी रखें। व्यर्थ की चिंता का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लेन-देन से बचें व जोखिम के कार्य में हाथ न डालें।
 
कुंभ- व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचना होगा। पारिवारिक मामलों में समझदारी से कार्य लेना होगा। संपत्ति के मामलों में सोच-विचारकर चलें। संतान के मामलों में खर्च होगा। शत्रुपक्ष पर संभलकर चलें। कोर्ट संबंधित मामलों में सावधानी रखें।
 
मीन- भाग्य का साथ मिलने से दैनिक व्यवसाय में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। भाइयों का सहयोग लें।
 
बुध के वृश्चिक राशि पर स्थित रहने तक यदि कोई समस्या आती हो तो गाय को हरा चारा खिलाएं, गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं व बुधवार का व्रत रखें। पत्रिका दिखाकर पन्ना पहनें। 

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 17 अगस्त तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

19 July Birthday: आपको 19 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: 20 से 26 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: 20 से 26 जुलाई 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

अगला लेख