shradh paksha
✕

बुध का गोचर : 6 राशियों के जीवन में होगा बड़ा असर, कैसा होगा करियर और कारोबार,जानिए हाल

Updated: बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (09:52 IST)
बुध ग्रह 22 सितंबर को अपनी स्वराशि कन्या से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। तुला राशि में शुक्र पहले से विराजमान हैं, ऐसे में इन दो ग्रहों की युति बनेगी। बुध राशि परिवर्तन 6 राशि वालों के करियर और कारोबार आदि के लिए शुभ रहेगा।
 
1. मेष- बुध का गोचर आपके सप्तम भाव में हो रहा है। इस दौरान पार्टनर के साथ साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों का लाभ मिलेगा। टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को करियर में तरक्की प्राप्त हो सकती है। इस दौरान आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
 
2. मिथुन- बुध का गोचर आपके पंचम भाव में हो रहा है। इस दौरान आप अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा करने वालों को उच्चाधिकारियों की प्रशंसा प्राप्त होगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
 
3. कन्या- कन्या राशि में बुध का गोचर द्वितीय भाव में हो रहा है। इस दौरान आपको कारोबार में लाभ के योग बनेंगे। राजनीति और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है। सेहत में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
 
4. तुला- कार्यक्षेत्र में अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। कारोबारियों को लाभ प्राप्त हो सकता है। बिजनेस करने वालों को भी मुनाफा मिलेगा। इस दौरान आपके कौशल की तारीफ सुनने को मिल सकती है।
 
5. धनु- बुध का गोचर आपके एकादश भाव में हो रहा है। इस दौरान आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। प्रमोशन या आमदनी में वृद्धि के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन शांति पूर्ण रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
 
6. मकर- बुध का गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अधूरी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए समय उत्तम है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।
ALSO READ: बुधवार के दिन कैसे और किन विशेष मंत्रों से करें श्री गणेश की पूजा, जानिए
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें किसके लिए शुभ रहेगा समय

सूर्य-राहु का नवपंचम योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ; करियर और धन के नए अवसर

सूर्य-शनि का षडाष्टक योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन में मिल सकता है बड़ा लाभ

07 October Birthday: आपको 07 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख