गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. mercury planet transit in libra

30 सितंबर 2019 : आज बुध ने किया अपना राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आप पर असर

30 सितंबर 2019 : आज बुध ने किया अपना राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आप पर असर - mercury planet transit in libra
30 सितंबर 2019 : बुध  राशि परिवर्तन
 
30 सितंबर 2019 को बुध गोचर वश तुला में प्रवेश करेंगे। बुध को ज्योतिष शास्त्र में राजकुमार की पदवी हासिल है। वाणी आधारित कार्यों से संबंधित  व्यक्तियों जैसे पत्रकारिता, शिक्षा, धर्मगुरु, राजनेता आदि के लिए बुध का गोचर विशेष प्रभाव देने वाला होता है। आइए जानते हैं कि बुध के गोचर का समस्त 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार जीवनसाथी से विवाद होगा। मित्रों व संबंधियों से अनबन होगी। व्यवसाय में हानि व धन नाश होगा। यात्राएं कष्टप्रद व असफ़ल रहेगीं। मानसिक चिंता रहेगी। 
 
2. वृष- वृष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पत्रकारिता, शिक्षा, धर्मगुरुओं, राजनेता आदि के लिए बुध का गोचर विशेष शुभ रहेगा।
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मानसिक अवसाद के कारण कष्ट होगा। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। जीवनसाथी व सन्तान से विवाद होगा। आर्थिक हानि होगी। प्रेम संबंध असफ़ल होंगे। 
 
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार माता को सुख प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। संपत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जन सहयोग मिलेगा।
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में कमी महसूस होगी। धन हानि होगी। बंधु-बांधवों से विवाद होगा। मन में खिन्नता रहेगी। वाणी से हानि होगी। व्यर्थ वाद-विवाद से कष्ट होगा। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्याध्ययन में सफ़लता प्राप्त होंगी। संबंधियों से लाभ होगा। 
 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धनहानि के योग हैं। कटु शब्दों के कारण विवाद होगा। रिश्तेदारों को हानि पहुंचेगी। बंधन का भय होगा। संबंधियों से विवाद व वैमनस्य होगा। धार्मिक कार्यों में अरुचि होगी। 
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मन चिन्तित रहेगा। धन हानि होगी। सुख में कमी होगी। शत्रुओं के कारण हानि होगी। कर्यों असफ़लता प्राप्त होगी। विवाद के कारण अशांति रहेगी। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में बाधाएं आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा। 
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। विद्याध्ययन में सफ़लता प्राप्त होगी। मन प्रसन्न रहेगा। वाणी आधारित कार्यों से लाभ होगा।
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार नए पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। मानसिक शान्ति व सुख प्राप्त होगा। कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। 
 
11. कुंभ- कुंभ  राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार कार्यों विघ्न-बाधाएं आएंगी। यात्रा में कष्ट होगा। यात्रा सफ़ल नहीं होगी। संबंधियों से विवाद व वैमनस्य होगा। धार्मिक कार्यों में अरुचि होगी। 
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफ़लता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। वाणी से लाभ होगा।
 
 
बुध के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु उपयोगी उपाय-
 
1. बुधवार के दिन बुध का दान करें। 
(दान सामग्री- हरा वस्त्र, साबुत मूंग, हरे फ़ल, कांसा,गजदन्त, घी, पन्ना आदि)
2. बुधवार के दिन किन्नरों को हरी चूड़ियां दान करें।
3. बुधवार के दिन तोते को पिंजरे से मुक्त करें।
4. किसी बटुक या विद्यार्थी को धर्मशास्त्र का पढ़ाई हेतु पुस्तक प्रदान करें।
5. 250 ग्राम साबुत मूंग बहते जल में प्रवाहित करें।
 
(निवेदन-उपर्युक्त विश्लेषण ग्रह-गोचर की गणना पर आधारित है। जन्मपत्रिका में ग्रहस्थिति एवं दशाओं के कारण इसमें परिवर्तन संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र 
संपर्क : [email protected]
ये भी पढ़ें
नवरात्रि और भारतीय नारी : कितने रूप, कितने रंग