Daily Horoscope
✕

किसे करना चाहिए मंगलवार का व्रत, जानिए 10 खास बातें

Updated: सोमवार, 31 मई 2021 (17:52 IST)
मंगलवार का ग्रह मंगल ग्रह है। मंगलवार की प्रकृति उग्र है। यह भगवान हनुमान और मंगलदेव का दिन है। मान, सम्मान, पद प्रतिष्ठा, अच्छा स्वास्थ्य व तेजस्विता पाने के लिए रविवार के दिन उपवास रखना चाहिए। यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति निम्निलिखित अनुसार है तो मंगलवार का व्रत करना चाहिए। आओ जानते हैं कि किसे मंगलवार का व्रत रखना चाहिए।
 
 
1. ज्योतिष के अनुसार मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है और इनका वार भी मंगल ही है। अत: इन राशि वालों को मंगलवार का व्रत रखना चाहिए।
 
2. कुंडली के अनुसार लग्न, दूसरे, चतुर्थ, अष्टम और बारहवें भाव में है तो मंगली दोष या मांगलिक कुंडली मानी जाती है। ऐसी स्थिति में भी मंगलवार का व्रत उपाय के साथ ही करना चाहिए।
 
3. मंगल मकर में उच्च का और कर्क में नीच का माना गया है। यदि नीच का मंगल है तो मंगलवार करना चाहिए।
 
4. यदि आपका रक्त खराब या कम हो चला है तो मंगल खराब ही समझो। खून के खराब होने से और भी कई तरह की समस्याएं जन्मती हैं। अत: आपको मंगल के उपाय के साथ ही व्रत भी करना चाहिए।
 
5. कुंडली में जिस का भी मंगल बद होता है उसमें उग्रता बढ़ जाती है। सेहत खराब हो जाती है और मानसिक बीमारी भी पकड़ लेती है। ऐसे जातक को मंगलवार के उपाय के साथ ही व्रत भी करना चाहिए।
 
6. संतान उत्पत्ति में बाधा है, मंगल पंचम में है या संतान को कोई सुख नहीं मिल रहा है। बच्चे पैदा करने में अड़चनें आती हैं। पैदा होते ही उनकी मौत हो जाती है तो मंगल के उपाय के साथ ही व्रत रखना चाहिए।
 
7. मंगल बहुत ज्यादा अशुभ हो तो बड़े भाई के नहीं होने की संभावना प्रबल मानी गई है। भाई हो तो उनसे दुश्मनी होती है। एक आंख से दिखना बंद हो सकता है। शरीर के जोड़ काम नहीं करते हैं। रक्त की कमी या अशुद्धि हो जाती है। ऐसे में मंगल के उपाय और व्रत रखना चाहिए।
 
8. चौथे और आठवें भाव में मंगल अशुभ माना गया है। किसी भी भाव में मंगल अकेला हो तो पिंजरे में बंद शेर की तरह है। सूर्य और शनि मिलकर मंगल बद बन जाते हैं। मंगल के साथ केतु हो तो अशुभ हो जाता है। मंगल के साथ बुध के होने से भी अच्छा फल नहीं मिलता। मंगल के साथ शुक्र होने से भी शुभ फल नहीं मिलता है। ऐसे में मंगल के उपाय के साथ ही व्रत रखें। 
 
9. यदि आप सेना या पुलीस में या सेना व Police में ऊंचे पद पर जाना चाहते हैं, खिलाड़ी बनना चाहते हैं या राजनीति में सफल होना चाहते हैं तो निरंतर हनुमानजी की शरण में रहकर मंगलवार का व्रत करना चाहिए।
 
10. यदि शनि की साढ़े साती, ढैया या किसी भी प्रकार से शनि पीड़ा है, या जीवन में किसी भी प्रकार से मृत्यु तुल्य कष्ट हो रहा है तो निरंतर हनुमानजी की शरण में रहकर मंगलवार का व्रत करना चाहिए।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

दिवाली के पहले खरीदारी का पुष्‍य नक्षत्र कब से कब तक रहेगा, करें 4 उपाय- माता लक्ष्मी की मिलेगी कृपा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का सिंह राशि में महागोचर बदलेगा 12 राशियों की किस्मत? जानिए अपना राशिफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 2 के लिए खास रहेगा नया साल, जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल

30 October Birthday: आपको 30 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख