Hanuman Chalisa
✕

वर्ष 2025 में मकर संक्रांति कौन से वाहन पर सवार होकर आ रही है, क्या रहेगा उसका प्रभाव?

Written By WD Feature Desk
Published: सोमवार, 13 जनवरी 2025 (14:40 IST)
Makar Sankranti 2025: इस बार वर्ष 2025 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को ही रखा जाएगा, जब सूर्य प्रातः 8:41 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। स्थानीय समयानुसार समय के भेद रहेगा। सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। शनिदेव मकर और कुंभ राशि का स्वामी है। शनिदेव के पिता सूर्यदेव है। सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। यह पर्व पिता-पुत्र के अनोखे मिलन से भी जुड़ा है। आओ जानते है कि इस बार मकर संक्रांति कौन से वाहन पर सवार होकर आ रही है, क्या रहेगा उसका प्रभाव?ALSO READ: Makar Sankranti : कैसा रहेगा वर्ष 2025 में मकर संक्रांति का पर्व
 
मकर संक्रांति का वाहन:
 
मकर संक्रांति के दिन क्या करें:
  1. इस दिन पवित्र नदी में तिल के उबटन के साथ स्नान करना और तिल से बनी वस्तुओं, कंबल एवं वस्त्रादि का दान करना शुभ माना जाता है। 
  2. साथ ही, मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने की परंपरा भी है, जो इस पर्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
  3. यह परंपरा सूर्य के उत्तरायण होने की खुशी में मनाई जाती है, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार करती है।
  4. इस वर्ष मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने से विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
 
मकर संक्रांति पर्व की परंपराएं:
1. मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ से बने लड्डू और अन्य मीठे पकवान बनाकर खाने और खिलाने की परंपरा है। 
2. मकर संक्रांति के दिन पतंगोत्सव यानी पतंग उड़ाने की परंपरा भी है। खासकर गुजरात में बड़े पैमाने पर पतंग उत्सव मनाते हैं।
3. मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर आग जलाकर उसमें रेवड़ी, मूंगफली, तिल गुड, नई फसल आदि होम करके भी उत्सव मनाते हैं।
4. मकर संक्रांति पर गाय को हरा चारा खिलाने की परंपरा भी है।
5. मकर संक्रांति पर सूर्य को अर्घ्य देना और विष्णु पूजा के साथ ही शनिदेव की पूजा करने की परंपरा भी है।
6. मकर संक्रांति के अवसर पर देश के कई शहरों में मेले लगते हैं।
7. मकर संक्रांति पर तीर्थ दर्शन, नदी स्नान और दान पुण्य के साथ ही पितृ तर्पण करने की परंपरा भी है। ALSO READ: मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल और उत्तरायण का त्योहार कब रहेगा?

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन-करियर में मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र की वक्री चाल से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में होंगे सकारात्मक बदलाव

05 October Birthday: आपको 05 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 अक्‍टूबर, 2026)

अगला लेख