dharma sangrah
✕

महिलाओं के शरीर पर ये निशान है तो वे हैं साक्षात लक्ष्मी स्वरूपा

Updated: सोमवार, 30 मई 2022 (17:44 IST)
Lucky features of women: ज्योतिष शास्त्र की एक विद्या सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के चिन्ह, बनावट, चेहरे की आकृति आदि से व्यक्ति का व्यक्तित्व और भविष्‍य बताया जाता है। समुद्रिक शास्त्र के जातकभ्रमण ग्रंथ के अनुसार शरीर की बनावट से भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है, यह भी कि किस्मत कब पलटेगी और कब 'राजयोग' हासिल होगा। हां यह ध्यान रखने वाली बात है कि राजयोग बनाने वाले शुभ निशान स्त्री के बाएं हिस्से और पुरुषों के दाएं हिस्सें में होते हैं। आओ जानते हैं कि जिन महिलाओं के शरीर पर होते हैं ये शुभ निशान वे होती हैं साक्षात लक्ष्मी स्वरूपा।
 
 
1. यदि महिलाओं के बाएं हाथ की हथेली के बीच में तिल, ध्वजा, मछली, वीणा, चक्र या कमल जैसी आकृतियां बनती हैं वो लक्ष्मी समान मानी जाती है। ऐसी महिलाएं जहां भी जाती हैं वहां धन और खुशियों का ढेर लगा देती है।
 
2. जिस स्त्री के पैर में पहिए या चक्र के अलावा कमल, बाण, रथ या सिंहासन जैसा निशान होता है उसे पूरे जीवन भूमि-भवन जैसी सुख सुविधाएं मिलती हैं। अर्थात वह लक्ष्मी स्वरूपा होती है।
 
3. जिस महिला की दोनों भौहों के बीच में शंख की आकृति नजर आए वह बहुत ही भाग्यशाली और लक्ष्मी स्वरूपा होती है। 
 
4. जिनकी नाभि गहरी होती है वे सौंदर्य प्रेमी, रोमांटिक और मिलनसार होते हैं। इन्हें जीवनसाथी सुंदर मिलता है। जिन महिलाओं की नाभि लंबी और वक्री होती है, वे आत्मविश्वास से भरी हुई और आत्मनिर्भर होती हैं। जिनकी नाभि गोल होती है, वे आशावादी, बुद्धिमान और दयालु होती हैं। ऐसी महिलाओं का वैवाहिक जीवन सुखमय गुजरता है। जिन महिलाओं की नाभि के आसपास या ठीक नीचे तिल है तो वे अपने परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं।
 
5. जिन लोगों महिलाओं की दाईं आंख में या गर्दन के बीच में तिल का निशान होता है, उन्हें बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। साथ ही इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।
6. जिन महिलाओं की पांव की अंगुलियां समान लंबाई की होती है वह महिला घर को खुशियों से भर देती है।
 
7. जिन महिलाओं की नाभि के आसपास या ठीक नीचे तिल या मस्सा होता है तो वे अपने परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं, उनका जीवन सुख और सम्पन्नता से व्यतीत होता है.
 
8. जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा अंगूठा चौड़ा, गोल और लालिमा लिए होता है वह स्त्री बेहद भाग्यशाली होती है।
 
9. जिन महिलाओं के माथे पर त्रिशूल का निशान बनता हो तो उन्हें बहुत भाग्यशाली मानी जाती है।
 
10. जिन महिलाओं के चेहरे पर दाएं तरफ तिल होता है वे धनवान होती हैं। उनका वैवाहिक गृहस्थ जीवन का सुखमय होता है।
 
11. जिन महिलाओं के माथे के बीच में तिल होता है वह भी साक्षात लक्ष्मी स्वरूपा होती है। वह जीवन में खूब धन कमाती है या जिस घर में जाती है उसके यहां धन संपत्ति भर देती है।
 
12. जिस महिलाओं का माथा तीन उंगुल से चौड़ा, आधे चंद्रमा का आकार लिए हुए, नरम हो तो ऐसी लड़कियों को सौभाग्यशाली माना जाता है। 
 
13. जिन महिलाओं को नाक के अग्रभाग में तिल होता है, उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है।  नाक के अग्रभाग में तिल को धन, संपन्नता का संकेत माना जाता है।
 
14. जिन महिलाओं की हथेली में शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत अच्छा उभार लिए हो ऐसी महिलाएं अपने पति के लिए भाग्यशाली भी मानी जाती हैं।

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

अगला लेख