biodatamaker

इस वर्ष कब है महाशिवरात्रि पर्व, 13 और 14 को लेकर संशय

Updated: मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (13:00 IST)
वर्ष 2018 में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जनमानस में असमंजस व्याप्त है क्योंकि इस वर्ष फरवरी माह की 13 एवं 14 दोनों ही तारीखों में चतुर्दशी का संयोग बन रहा है। महाशिवरात्रि पर्व का दिन निश्चित् करने से पूर्व कुछ बातों का स्पष्ट होना आवश्यक है। 
 
सर्वप्रथम जनमानस को यह तथ्य जानना आवश्यक है कि संक्रान्ति की ही भांति शिवरात्रि भी प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को होती है जिसे मास शिवरात्रि कहा जाता है। जब यह फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को होती है तब इसे महाशिवरात्रि कहा जाता है। हिन्दू धर्मावलम्बियों के लिए महाशिवरात्रि एक बड़ा पर्व होता है। 
 
इस दिन भूतभावन भगवान शंकर का अभिषेक एवं पूजा कर उपवास रखा जाता है। पंचांग अनुसार वर्ष 2018 में फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि 13 फ़रवरी को रात्रि 10 बजकर 34 मिनिट से प्रारंभ हो रही है जो दिनांक 14 फरवरी को रात्रि 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगी।

इस संयोग के कारण इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व दो रात्रियों तक रहेगा। चूंकि अधिकांश व्रत एवं पर्वों में उदयकालीन तिथि को शास्त्रीय मान्यता प्राप्त होती है एवं पूजा-व्रत इत्यादि भी दिन में ही सम्पन्न किए जाते हैं इस तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष 14 फरवरी 2018 को मनाया जाना ही शुभ और शास्त्रसम्मत है। इस दिन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रसाभिषेक कर पूर्ण वैदिक रीति से पूजन-अर्चन करना श्रेयस्कर रहेगा।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा धन लाभ और सफलता

बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

बुध का कर्क राशि में प्रवेश: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

04 August Birthday: आपको 04 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख