biodatamaker

महाभाग्य राजयोग कैसे बनता है? जानिए किसे मिलेगी तरक्की और धनलाभ

Updated: बुधवार, 11 फ़रवरी 2026 (16:27 IST)
महाभाग्य योग से जातक मान, सम्मान, पद, प्रतिष्ठा और प्रसिद्धि पाता है। यह योग लग्न, चंद्रमा और सूर्य की विषम स्थिति होने पर बनता है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से 30 साल बाद महाभाग्य योग बन रहे हैं। 15 मार्च को शनि शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेगा। इस गोचर से 4 राशियों के भाग्य खुला जाएंगे।
 
कैसे बनता है महाभाग्य योग : किसी महिला की कुंडली में चंद्र और सूर्य की सम राशि यानी वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्‍चिक, मकर और मीन राशि में होना चाहिए तब कुंडली में यह योग बनेगा। यदि किसी पुरुष जातक का जन्म लग्न, चंद्र और सूर्य की विषम राशि यानी कि मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि में होना चाहिए तब महाभाग्य राजयोग बनता है। यदि जन्म दिन में हो तो सूर्य का प्रभाव बढ़ जाता है।
 
पुरुष की कुंडली में दिन का जन्म हो तो लग्न में मेष राशि में सूर्य और सप्तम तुला राशि में चंद्र हो तो महाभाग्य योग निर्मित होता है। स्त्री की कुंडली में कर्क लग्न में चंद्र और पंचम में सूर्य हो तो महाभाग्य योग बनता है। इसकी और भी कई स्थिति होती है।
1. वृषभ राशि: महाभाग्य राजयोग से आपके दिन पलट जाएंगे। नौकरी और करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। व्यापार में मुनाफा बढ़ जाएगा। अविवाहित हैं तो विवाह हो जाएगा। अचानक से धन प्राप्ति होगी या कोई बड़ा पद मिलेगा।
 
2. मिथुन राशि: आपके लिए यह महाभाग्य राजयोग आपके पराक्रम को बढ़ा देगा। अचानक से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ जाएगा। व्यापारी हैं तो अटका रुपया हासिल करने में सफल होंगे। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि होगी।
 
3. कर्क राशि: महाभाग्य राजयोग आपको लंबी यात्रा का सुख देगा। व्यापारी हैं तो विदेश से भी ला होने की संभावना बढ़ जाएगी। भूमी, भवन या वाहन खरीद सकते हैं। करियर में सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति हो सकती है।
 
4. धनु राशि: आपके लिए यह राजयोग आर्थिक लाभ और महासुख लेकर आया है। व्यापारी है तो कोई बड़ी डील फायनल होगी। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि होगी। बेरोजगार हैं तो नौकरी मिलेगी। करियर में अचानक से सफलता हासिल होगी।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

श्रावण भौम प्रदोष पर बन रहा दुर्लभ महासंयोग! व्रत रखने से मिलते हैं ये 5 अद्भुत लाभ

सूर्य का सिंह राशि में गोचर: 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जानें लिस्ट में आपकी राशि है या नहीं

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में गोचर: 5 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभी से रहें सावधान

24 August Birthday: आपको 24 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख