dharma sangrah
✕

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 21 मई 2024 (15:52 IST)
Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और कर्ज भी बढ़ गया है तो मात्र एक उपाय कर लें। पुरुष हैं तो घर की महिला को खुश रखने का प्रयास करें और गृहलक्ष्मी यदि सुखी और प्रसन्न है तो यूं ही घर में लक्ष्मी का वास हो जाता है। दूसरा यह कि यदि गृहलक्ष्मी प्रतिदिन सिर्फ एक ही काम करे तो निश्‍चित रूप से माता लक्ष्मी का घर में आसानी से प्रवेश होगा और घर में उनके आशीर्वाद से सुख, शांति और समृद्धि आएगी।
ALSO READ: Maa lakshmi beej mantra : मां लक्ष्मी का बीज मंत्र कौनसा है, कितनी बार जपना चाहिए?
एकमात्र उपाय : प्रातः उठकर सर्वप्रथम गृहलक्ष्मी यदि मुख्य द्वार पर एक लोटा जल डालें तो माँ लक्ष्मी के आने का मार्ग प्रशस्त होता है। इसके बाद देहलीज को अच्छे से धो दें और देहलीज के आसपास स्वास्त्कि बना दें। बस प्रतिदिन यही करना है। इससे माता लक्ष्मी का घर में आने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।
ALSO READ: Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?
आप चाहें तो ये उपाय भी कर सकते हैं:-
  1. नियमित रूप से घर की प्रथम रोटी गाय को व अंतिम रोटी कुत्ते को दें तो आपके भाग्य का द्वार खुलने से कोई नहीं रोक सकता।
  2. नियमित घर की साफ सफाई करें और किचन को भी अच्छे से साफ करेंगे तो घर में माता लक्ष्मी का वास होगा और बरकत बनी रहेगी।
  3. नियमित रूप से प्रत्येक शुक्रवार को कनकधारा, श्रीयुक्त या लक्ष्मी सूक्त का पाठ किया जाए तो वहां मां लक्ष्मी का स्थायी रूप से वास होता है।
  4. लक्ष्मीजी के किसी भी मंत्र का जप बुधवार या शुक्रवार से शुरू करें तथा नित्य कमल गट्टे की एक माला (108 बार) जाप करें।
  5. माता लक्ष्मी का श्री यंत्र बनवाकर लाएं और नित्य उसकी पूजा करें।
  6. पत्नी, बेटी, मौसी, बुआ, मां, बहन आदि घर की सभी महिलाओं का मान सम्मान करें और उन्हें किसी भी प्रकार से दुखी न रखें।ALSO READ: Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख