sundarkand

Lok sabha election results 2024 : न्यूमरोलॉजी के अनुसार 4 जून 2024 को किसकी बनेगी सरकार

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 28 मई 2024 (18:56 IST)
4 तारीख : राहु का अंक 4
वर्ष 2024 का स्वामी : 8
हिंदू वर्ष का राजा : मंगल का अंक 9
मोदी का मूलांक : 8
मोदी का भाग्यांक :  5
राहुल का मूलांक : 1
राहुल का भाग्यांक 6
 
4 जून के ग्रह नक्षत्रों की स्थिति : 4 जून 2024 मंगलवार के दिन आकाश में मेष राशि का उदय होगा। जिसके स्वामी मंगल है। बुध गुरु, शुक्र और सूर्य वृषभ राशि में रहेंगे। मेष में मंगल और चंद्र की युति रहेगी और कुंभ में शनि, मीन में राहु एवं कन्या में केतु विराजमान रहेंगे। इस दिन मंगल का जोर रहेगा। यानी जिस भी पार्टी के नेता की कुंडली में मंगल स्ट्रॉंग रहेगा वही बाजी मारेगा। हिंदू नववर्ष का 2081 का राजा भी मंगल है।

26 जनवरी को 2001 में भुज का भूकंप आया था। मुंबई में सुनामी 26 दिसंबर 2004 को आई थी। 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हमला हुआ था। कई प्रमुख घटनाएं 26 तारीख को घटी थी। 26 का जोड़ 8 आता है जो कि शनि का अंक है।
ALSO READ: Astro prediction: 4 जून 2024 को किस पार्टी का भाग्य चमकेगा, क्या बंद है EVM में
4 जून 2024 पर क्या कहती है न्यूरोलॉजी : न्यूरोलॉजी के अनुसार 4 अंक राहु का है। टोटल करते हैं तो 9 अंक आता है जो कि मंगल का अंक है। यानी इस दिन राहु और मंगल का जोर रहेगा। 4 जून को मेष में मंगल और चंद्र की युति रहेगी, राहु मीन में रहेगा। 
 
नरेंद्र मोदी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। उनका मूलांक 8 है जो कि शनि का अंक है। भाग्यांक 5 है जो कि बुध का अंक है। उनकी कुंडली में मंगल की महादशा में शनि की प्रत्यंतर दशा चल रही है। बुध कुंडली में उच्च का होकर बैठा है। 8 अंक नेतृत्व की क्षमता को प्रकट करता है। वर्ष 2024 का अंक भी 8 है और वर्ष का राजा मंगल है। अंकों का तालमेल यह कहता है कि मोदी की जीत इस बार किनारे पर रहेगी।
ALSO READ: Lok Sabha election results 2024: 4 जून लोकसभा रिजल्ट के बारे में क्या कहते हैं देश के जानेमाने ज्योतिष
राहुल गांधी : राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को हुआ था। उनका मूलांक 1 है जो कि सूर्य का अंक है। 1 अंक राजा और राजकाज का प्रतिनिधित्व करता है। तुला लग्न की कुंडली का भाग्यांक 6 है। सूर्य और मंगल दोनों गुणों को लेकर यह चुनाव रिजल्ट आ रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार जन्मांक और भाग्यांक तालमेल कांग्रेस के नंबरों के साथ नहीं बन रहा है क्योंकि मूलांक 1 सूर्य का अंक है और वर्ष 2024 का अंक 8 शनि का अंक है। सूर्य और शनि का तालमेल नहीं बैठने से कुछ अप्रत्याशित होगा। उग्रता बढ़ने की संभावना भी है।
 
2014 लोकसभा चुनाव के अंक :
 
मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने वर्ष 2014 में 16 मई 2014 जब रिजल्ट घोषित किए गए तो 282 और एनडीए गठबंधन ने 334 जीती थीं। यह 16वीं लोकसभा थी। मोदी ने पीएम के रूप में 26 मई को शपथ ली थी। इसमें अंकों की समानता देखें- 2014 का जोड़ 7 है, 16 मई का जोड़ भी 7 है। मोदी का जन्म मूलांक 8 है और उन्होंने 26 मई को शपथ ली थी जिसका जोड़ भी 8 है। दूसरी ओर 282 का जोड़ 3 है इसमें 8 अंक बीच में है। एनडीए के 334 का जोड़ 1 है। 
 
2019 लोकसभा चुनाव के अंक :
पीएम मोदी के नेतृत्व में 2019 में भाजपा ने 303 और गठबंधन ने 353 सीटें जीतीं थीं। नतीजे 23 को घोषित किए गए थे। भाजपा का अंक 6 और गठबंधन का अंक 2 है। 23 मई यानी 5 अंक मोदी जी का भाग्यांक है।
 
2024 लोकसभा चुनाव के अंक :
अंक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2024 के स्वामी 8 हैं। 2024 का जोड़ 6 है और भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 है जिसका जोड़ 1 है। 8 शनि का और 1 सूर्य का है। यहां सूर्य राजा है और शनि न्यायकर्ता। कांग्रेस पार्टी का 28 दिसंबर 1885 को स्थापना हुई थी। इसका जोड़ 8 आता है। 8 अंक शनि का अंक है जोकि 2024 का स्वामी है। वर्तमान में अंकों की स्थिति भाजपा के फेवर में ज्यादा है। मोदी का मूलांक 8, वर्ष 2024 का स्वामी अंक 8 है। वर्ष का राजा मंगल है जो कि मोदी के लग्न में स्थित है और बुध का कुंडली में प्रबल योग है जीत की ओर इशारा करता है परंतु कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का अंक भी बहुत स्ट्रांग है।
 
वर्तमान में 4 और 8 अंक का खासा महत्व है। 4 राहु का और 8 अंक शनि का। इससे यह पता चलता है कि मोदी जीत तो जाएंगे लेकिन उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यह ऐसा समय है जबकि भाजपा को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

Mangala Gauri Vrat 2026: श्रावण मास 2026: मंगला गौरी व्रत का महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

सावन पहला सोमवार 2026: शिव पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें इस विधि से जलाभिषेक करने पर मिलेगा मनचाहा फल

आज का पंचांग, शिव पूजा विधि और दैनिक राशिफल (3 अगस्त 2026)

अगला लेख