1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Last Bada Mangal Remedies 2026

वर्ष 2026 का अंतिम बड़ा मंगल: अवसर हाथ से चूकने न दें, करें ये 5 अचूक उपाय

23 June 2026 Last Bada Mangal Remedies
2026 last Bada Mangal: इस बार वर्ष 2026 का आखिरी यानी आठवां बड़ा मंगल 23 जून 2026 को पड़ रहा है। हिंदू धर्म में बड़ा मंगल विशेष रूप से भगवान हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने का अत्यंत शुभ अवसर माना जाता है। यह पर्व ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को आता है और भक्तगण इस दिन व्रत, पूजा-पाठ और दान-पुण्य कर अपने जीवन के कष्टों से मुक्ति की कामना करते हैं।ALSO READ: Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

वर्ष 2026 का अंतिम बड़ा मंगल अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि ऐसा अवसर पूरे वर्ष में सीमित बार ही आता है। इस दिन किए गए उपाय व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सफलता का मार्ग खोल सकते हैं। ध्यान रखें कि बड़ा मंगल के दिन पूर्ण रूप से सात्विक रहें, ब्रह्मचर्य का पालन करें और किसी के प्रति भी कटु वचनों का प्रयोग न करें।

 

यदि आप भी अपने जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो साल 2026 के इस अंतिम बड़े मंगल के सुनहरे अवसर को हाथ से न जाने दें।

 

इस विशेष दिन बजरंगबली की कृपा पाने के लिए करें ये 5 अचूक उपाय:

 

1. चमेली के तेल और सिंदूर का चोला

हनुमान जी को सिंदूर अत्यंत प्रिय है। इस अंतिम बड़े मंगल के दिन हनुमान जी के मंदिर जाएं और उन्हें चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर अर्पित करें। ऐसा करने से कुंडली के ग्रह दोष, विशेषकर मंगल दोष शांत होते हैं और दुर्घटनाओं से रक्षा होती है।
 

2. पीपल के पत्तों पर 'राम' नाम की माला

मंगलवार की सुबह स्नान करने के बाद पीपल के 11 अखंडित यानी जो टूटे न हों, इन्हें पत्ते तोड़ लें। फिर साफ पानी से धोकर चंदन या कुमकुम से हर पत्ते पर 'श्री राम' लिखें। इसके बाद इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को पहनाएं। इस उपाय से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बनते हैं।
 

3. बूंदी या बेसन के लड्डुओं का भोग

बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को बेसन के लड्डू या बूंदी का भोग लगाएं और इसे गरीबों व जरूरतमंदों में प्रसाद के रूप में बांट दें। इसके साथ ही बंदरों को केला या चना खिलाना भी शुभ माना जाता है। इससे जीवन में चल रहे मानसिक तनाव और शत्रुओं की बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
 

4. सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ

इस पावन दिन पर घर में या मंदिर में बैठकर पूर्ण श्रद्धा के साथ सुंदरकांड का पाठ करें। यदि समय की कमी हो, तो 7 बार हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें। पाठ करते समय चमेली के तेल का दीपक जलाना न भूलें। इस उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और आत्मविश्वास में अभूतपूर्व वृद्धि होती है।
 

5. राम रक्षा स्तोत्र का पाठ और लाल कपड़े का दान

हनुमान जी वहीं वास करते हैं जहां भगवान श्रीराम की आराधना होती है। इसलिए इस दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। साथ ही, किसी जरूरतमंद को लाल रंग के वस्त्र, मसूर की दाल या तांबे के बर्तन दान करें। इससे गंभीर बीमारियों से राहत मिलती है और परिवार में सुख-शांति का माहौल बनता है।
 
बजरंगबली आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें! 
जय श्री राम! जय हनुमान!
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Bada Mangal 2026: क्यों लिया था बजरंगबली ने वृद्ध वानर का रूप? पढ़ें रोंगटे खड़े करने वाली 3 पौराणिक कथाएं
लेखक के बारे में
वेबदुनिया धर्म-ज्योतिष टीम
पौराणिक कथा, इतिहास, धर्म और दर्शन के जानकार, अनुभवी ज्योतिष, लेखक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
निर्जला एकादशी का व्रत करने से सभी 24 एकादशियों का मिलेगा फल, जानिए व्रत का नियम