biodatamaker

कौन से योग बनाते हैं व्यक्ति को कर्जदार

Updated: बुधवार, 21 जून 2017 (14:15 IST)
ऋणी होना व्यक्ति की सर्वाधिक प्रतिकूल परिस्थितियों में से एक है। ऋणग्रस्त व्यक्ति सदैव मानसिक अवसाद से घिरा रहता है। अथक परिश्रम करने के उपरान्त भी वह अपने ऋण से मुक्त नहीं हो पाता। आइए जानते हैं वे कौन से ग्रह योग होते हैं जो जातक को ऋणी बनाते हैं।


'ऋण योग' का विचार करने के लिए जन्मपत्रिका के तीन भावों का मुख्य रूप से विश्लेषण करना आवश्यक है- धन भाव, आय भाव एवं ऋण भाव। जन्मपत्रिका के द्वितीय भाव से धन,एकादश भाव से आय व षष्ठ भाव से ऋण का विचार किया जाता है। यदि किसी जन्मपत्रिका में निम्न ग्रह स्थितियां निर्मित होती हैं तो जातक को आर्थिक मामलों में अत्यन्त सावधानी रखने की आवश्यकता होती है क्योंकि ये ग्रह योग जातक को ऋणी बना सकते हैं।

ALSO READ: भविष्यफल देखने की सबसे सटीक विधि है नष्टजातकम्
 
1. यदि धन भाव का अधिपति (धनेश) व आय भाव (आयेश) का अधिपति दोनों ही अशुभ स्थानों में हो व ऋण भाव का अधिपति लाभ भाव में स्थित हो।
 
2. यदि धनेश व लाभेश व्यय भाव में स्थित हों व ऋण भाव का अधिपति केन्द्र या त्रिकोण में लग्नेश के साथ स्थित हो। 
 
3. यदि धनेश के साथ षष्ठेश की युति हो व लाभेश व्यय भाव में हो व लग्नेश पीड़ित व निर्बल हो।
 
4. यदि लाभेश के साथ षष्ठेश की युति हो व धनेश व्यय भाव में स्थित हो व लग्नेश पीड़ित व निर्बल हो।
 
5. यदि धनेश छठे भाव में, लाभेश व्यय भाव में एवं षष्ठेश एकादश भाव में हो।

ALSO READ: बहुत शुभ होता है गजकेसरी योग, देता है पद-प्रतिष्ठा
 
6. यदि लग्नेश व षष्ठेश की युति हो व धनेश व लाभेश अशुभ स्थानों में हो।
 
7. यदि लग्नेश, धनेश व लाभेश तीनों पाप ग्रहों के प्रभाव में हों।
 
यदि किसी जातक की जन्मपत्रिका में उपर्युक्त ग्रह स्थितियां निर्मित होती हैं तो यह 'ऋण योग' का संकेत करती हैं।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा धन लाभ और सफलता

बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

बुध का कर्क राशि में प्रवेश: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

04 August Birthday: आपको 04 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख