dharma sangrah

karwa chauth 2020 : करवा चौथ के 6 सरल उपाय, मीठे रिश्तों के लिए जरूर आजमाएं

Updated: मंगलवार, 3 नवंबर 2020 (14:33 IST)
karwa chauth ke Upay
 
* करवा चौथ के दिन इन 6 उपायों से बढ़ेगा पति-पत्नी में आकर्षण और प्रेम
 
करवा चौथ का दिन नारियों के लिए बहुत मायने रखता है। यह दिन रिश्तों में मिठास भर देता है। यह सिर्फ पति की लंबी उम्र की कामना ही दिन नहीं, बल्कि पति-पत्नी में आकर्षण और आपसी प्रेम बढ़ाने वाला दिन है। इस दिन आपकी आर्थ‍िक तंगी भी दूर हो सकती है।

* बस आपको करने होंगे ये 6 उपाय-  
 
1. करवा चौथ के दिन गणेशजी को घी-गुड़ का भोग लगाकर आर्थिक विघ्नों को दूर करने के लिए प्रार्थना करें। पूजा के बाद घी और गुड़ किसी गाय को खिला दें। धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
 
2. यदि पति-पत्नी में प्रेम कम हो गया हो तो करवा चौथ के दिन 11 गोमती चक्रों को लाल रंग की सिन्दूर की डिब्बी में रखकर घर में कहीं छुपाकर रखें। इस उपाय से कुछ ही समय में उनके बीच के सभी प्रकार के क्लेश दूर हो जाएंगे और दोबारा प्रेम भाव हो जाएगा।
 
3. करवा चौथ के दिन गणेशजी को हल्दी की 5 गांठें 'ॐ श्री गणधिपतये नम:' बोलते हुए अर्पित करें। इस दिन ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिलती है और धन के रास्ते खुलते हैं।
 
4. यदि आपका जीवनसाथी आपकी उपेक्षा करता है तो करवा चौथ के दिन 5 बेसन के लड्डू, आटे और चीनी से बने 5 पेड़े, 5 केले, 250 ग्राम चने की भीगी दाल किसी गाय को अपने हाथों से खिलाएं और उसकी पीठ पर हाथ फेरते हुए समस्या को दूर करने की प्रार्थना करें।
 
5. यदि आपको लगता है कि आपका जीवनसाथी किसी और की ओर आ‍कर्षित है या हो सकता है, तो 1 पीपल के सूखे पत्ते या भोजपत्र पर 'उसका' नाम लिखें, जिस पर आपको शंका हो। फिर थाली में इस पत्र पर 3 कपूर की टिक्कियां रखकर जला दें। प्रार्थना करें कि आपका जीवनसाथी सदैव आपका ही बना रहे। इन उपायों को करते समय गोपनीयता का पूरा ध्यान रखें। 
 
6. इस दिन विघ्नहर्ता को 21 गुड़ की गोलियां बनाकर दूर्वा के साथ चढ़ाएं। इससे घर-परिवार में प्रेम और सहयोग का वातावरण बना रहता है और मनोकामना पूर्ण होती है।


ALSO READ: करवा चौथ और राशि का रंग : इस बार कौन सा Color शुभ है आपके लिए

ALSO READ: Health Tips for karwa chauth : करवा चौथ पर सेहत के लिए ये 10 तैयारी जरूर रखें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–5 : तेजपत्ता)

सूर्य-शनि का नवपंचम योग: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, सफलता के खुलेंगे नए रास्ते

06 August Birthday: आपको 6 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख